LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Politics: 'जंगलराज के वारिस हैं तेजस्वी' , राजद सुप्रीमो पर संजय सरावगी का हमला, कहा-लालू परिवार ने बिहार के माथे पर काले कलंक का टीका लगाया है

Bihar Politics: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लालू परिवार ने बिहार के माथे पर पहले जंगलराज का दाग़ लगाया और अब अपराध का काला टीका चस्पां करने की कोशिश कर रहा है।

Sanjay Sarawgi Slams RJD Chief Calls Tejashwi Jungle Heir
राजद सुप्रीमो पर संजय सरावगी का हमला- फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार की सियासी फिज़ा उस वक़्त गरमा गई, जब बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार पर ज़बरदस्त जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू परिवार ने बिहार के माथे पर पहले जंगलराज का दाग़ लगाया और अब अपराध का काला टीका चस्पां करने की कोशिश कर रहा है।

संजय सरावगी ने कहा कि बिहार की जनता उस दौर को भूली नहीं है, जब लालू-राबड़ी राज में क़ानून-व्यवस्था मय्यत की तरह पड़ी रहती थी और अपराधियों की बादशाहत चलती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालतों की टिप्पणियाँ भी इस सच्चाई की तस्दीक़ करती हैं कि लालू यादव और उनका परिवार एक आपराधिक सिंडिकेट की तरह काम करता रहा है। “ये लोग आज भी बिहार को उसी अंधेरे दौर में धकेलना चाहते हैं, लेकिन जनता अब जाग चुकी है,” सरावगी ने कहा।

Diarch GO

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने तीखे लहजे में कहा कि 100 दिन बाद तेजस्वी क्या बोलेंगे, यह बिहार की अवाम पहले ही तय कर चुकी है। “जनता ने उनकी ज़ुबान पर ताला लगा दिया है। उन्हें बोलने का हक़ तक नहीं छोड़ा,” उन्होंने तंज़ कसते हुए कहा।

संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव की गैरहाज़िरी को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि 40 दिनों तक देश-विदेश की सैर करने के बाद जब तेजस्वी बिहार लौटे, तो नई विधानसभा के पहले सत्र में उनकी मौजूदगी नदारद रही। “यह साफ़ दिखाता है कि उन्हें न लोकतंत्र की परवाह है और न ही बिहार की जनता की उम्मीदों की,” उन्होंने कहा।

NSIT
Nsmch

अंत में सरावगी ने दो टूक कहा कि बीजेपी बिहार को विकास, सुशासन और अमन-चैन की राह पर आगे ले जाना चाहती है, जबकि तेजस्वी-लालू परिवार आज भी अतीत के जंगलराज और सियासी साज़िशों में उलझा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता अब ऐसे चेहरों और खोखले नारों को पूरी तरह नकार चुकी है।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर