LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bjp Bihar president: संजय सरावगी आज थामेंगे बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान, भाजपा में शुरु होगा नया अध्याय,सरावगी प्रभार ग्रहण करने सैंकड़ो वाहनों के साथ दरभंगा से हुए रवाना

Bjp Bihar president: दरभंगा सदर से छह बार विधायक रहे संजय सरावगी आज पटना स्थित बिहार भाजपा कार्यालय में औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।

Sanjay Sarawagi to Take Charge as Bihar BJP Chief
संजय सरावगी आज थामेंगे बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान- फोटो : reporter

Bjp Bihar president: बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सियासी परिदृश्य में आज एक नया अध्याय खुलने जा रहा है। दरभंगा सदर से छह बार विधायक रहे संजय सरावगी आज पटना स्थित बिहार भाजपा कार्यालय में औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर पार्टी संगठन में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। डिप्टी सीएम सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। पटना की सड़कों और पोस्टरों से शहर को पूरी तरह पाट दिया गया है, और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ रही है।

दरभंगा से पटना के लिए रवाना होते समय संजय सरावगी अपने आवास से निकले, उनके साथ सैकड़ों वाहन और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। इस यात्रा को एक सियासी और सांस्कृतिक रस्म के रूप में भी देखा गया। पूर्व मंत्री रामसूरत राय सहित सुपौल, मुज़फ्फरपुर और अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मिथिला की पाग चादर और मखाना की माला पहना कर उन्हें विदा किया। इस स्वागत समारोह में मिथिला की संस्कृति और भाजपा के संगठनात्मक उत्साह का मेल साफ झलक रहा था।

संजय सरावगी ने इस मौके पर अपने प्राथमिक लक्ष्यों का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनका संगठन के लिए रोड मैप स्पष्ट है। उनका फोकस पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, सरकार और पार्टी के समन्वय को बढ़ाने और बिहार में भाजपा की सियासी पकड़ को और मजबूत करने पर रहेगा। संगठन के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर वे प्रदेश में नई ऊर्जा और अनुशासन लाने की पूरी कोशिश करेंगे।

NSIT
Nsmch

पटना पहुंचने के बाद उनका औपचारिक स्वागत और पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसे पार्टी के आला नेतृत्व और कार्यकर्ता बड़ी तादाद में देखने और हिस्सा लेने आएंगे। इस दिन को भाजपा के लिए न केवल एक औपचारिक बदलाव बल्कि संगठनात्मक मजबूती और नई सियासी दिशा के रूप में भी याद किया जाएगा। संजय सरावगी का नेतृत्व अब बिहार भाजपा की रणनीति और भविष्य के रोडमैप में महत्वपूर्ण मोड़ साबित होने वाला है।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर