LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद मां श्यामा मंदिर में संजय सरावगी ने की पूजा अर्चना, कहा-भाजपा में छोटे कार्यकताओं को मिलती है बड़ी जिम्मेवारी

Bihar Politics : प्रदेश भाजपा में बड़ी जिम्मेवारी मिलने के बाद संजय सरावगी दरभंगा के मां श्यामा मंदिर पहुंचे. जहाँ उन्होंने पूजा अर्चना की......पढ़िए आगे

Bihar Politics : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद मां
संजय सरावगी ने की पूजा अर्चना - फोटो : SOCIAL MEDIA

DARBHANGA : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी अपने पैतृक जिले दरभंगा पहुंचे, जहां उन्होंने मां श्यामा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के केंद्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन पर विश्वास जताकर सौंपी है, उस पर खरा उतरने का वे पूरा प्रयास करेंगे।

वही संजय सरावगी ने कहा कि जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा हुई, वे सबसे पहले मां श्यामा माई के दरबार में पहुंचे। यहीं से उन्हें शक्ति और प्रेरणा मिलती है। मां के आशीर्वाद से ही उन्हें छठी बार जनता की सेवा करने का अवसर मिला है।

उन्होंने पार्टी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए की प्रचंड जीत के बाद बनी सरकार में समन्वय स्थापित कर भाजपा को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन ने संजय सरावगी को बधाई दी और कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को भी सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण की रिपोर्ट