LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Darbhanga Raj Assets : दरभंगा राज की संपत्ति जब्त करेगी सम्राट सरकार! इस दिन से शुरु होगी प्रक्रिया, सरकार के एक्शन से हड़कंप

Darbhanga Raj Assets : बेतिया राज के तर्ज पर ही अब सम्राट सरकार दरभंगा राज की संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रभंगा राज की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी के निधन के बाद उनकी संपत्ति पर सरकार ने दखल दी है।

दरभंगा राज
दरभंगा राज की संपत्ति होगी जब्त!- फोटो : social media

Darbhanga Raj Assets : बिहार की नई सम्राट सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सम्राट सरकार ने दरभंगा राज की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दरअसल, दरभंगा राज की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी के निधन के बाद उनकी संपत्ति पर सरकार ने दखल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस दिशा में जांच और सूची तैयार करने का काम तेज कर दिया है।

वारिस नहीं, वसीयत भी नहीं

सरकार के इस फैसले की मुख्य वजह यह है कि महारानी कामसुंदरी देवी का 12 जनवरी 2026 को निधन हो गया था और वे नि:संतान थीं। विभागीय जांच में यह भी सामने आया है कि उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के संबंध में कोई वसीयत या वैध दस्तावेज नहीं छोड़ा है। इसी आधार पर सरकार ने संपत्ति अधिग्रहण की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Diarch GO

10 मई तक मांगी गई आपत्तियां

राजस्व विभाग ने आम लोगों से 10 मई 2026 तक आपत्तियां आमंत्रित की हैं। इसके बाद प्राप्त दावों और आपत्तियों की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरकार न सिर्फ जमीन-जायदाद बल्कि ट्रस्ट, कोषागार और बैंकों में जमा चल संपत्तियों का भी ब्योरा जुटा रही है। साथ ही उन जमीनों की भी पहचान की जा रही है, जिन पर अवैध कब्जा होने की आशंका है या जिनका वैध हस्तांतरण नहीं हुआ।

बेतिया राज की तर्ज पर बनेगा कानून

सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार बेतिया राज की तरह दरभंगा राज की संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए भी विशेष अधिनियम लाने की तैयारी में है। बेतिया राज की संपत्तियों को लेकर पहले ही कानून बनाया जा चुका है और अवैध कब्जों की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि 1987 में सुप्रीम कोर्ट ने दरभंगा राज की संपत्तियों के बंटवारे को लेकर दिशा-निर्देश दिए थे, जिसमें हितधारकों के बीच आपसी सहमति से वितरण की बात कही गई थी। अब सरकार उसी पृष्ठभूमि में वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर रही है।

NSIT
Nsmch