LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : मुस्लिम युवती को लेकर फरार होना हिन्दू युवक को पड़ा भारी, प्रेमिका के परिजनों ने बाल काटकर की चेहरे पोती कालिख, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar News : मुस्लिम युवती को लेकर हिन्दू युवक फरार हो गया. जिसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी......पढ़िए आगे

Bihar News : मुस्लिम युवती को लेकर फरार होना हिन्दू युवक को
युवती को लेकर फरार हुआ युवक - फोटो : VARUN

DARBHANGA : दरभंगा एक लड़के का वीडियो सामने आया है जिसमे लड़के को घेरे हुए लोग कैंची और ट्रिमर से उसके बाल काटते दिख रहे हैं। इसके बाद उसके चेहरे पर कालिख लगा देते हैं। इस पूरी घटना के दौरान लड़का बिल्कुल शांत बैठा होता है। वीडियो के संबंध में सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने पुष्टि की है की घटना हायाघाट थाना क्षेत्र का है और मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

लड़का हिंदू और लड़की मुस्लिम समुदाय की है दोनों एक दूसरे से 2 साल से बेइंतहा प्यार करते थे। दोनों घर से भाग कर समस्तीपुर में 3 दिन तक एक जगह रुके। इसके बाद वो वापस गाँव लौट गए। इसके बाद लड़की के परिजन लड़के को अपने गांव ले आए। वहां उसे सामूहिक रूप से बेइज्जत किया गया। कहा जा रहा है कि लड़के के साथ मारपीट भी की गई है।

सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो हमारे संज्ञान में भी आया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो का सत्यापन किया गया। सामने आया की वीडियो में जो लड़का दिख रहा है वह हायाघाट थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव का रहने वाला है। लड़के का उसके ही गांव के पास के गांव में एक लड़की से प्रेम प्रसंग है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। लिहाजा दोनों 1 जुलाई को एक साथ निकल गए। 3 जुलाई को दोनों लौट गए। लड़की के लौटने के बाद उसके बड़े भाई ने लड़के को पकड़ लिया और गांव के लोगों के साथ लड़के के सिर के बाल काट दिए और चेहरे पर कालिख पोत दिया। 

उन्होंने बताया की कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा रही है। अन्य आरोपितों को भी चिन्हित किया जा रहा है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हमलोगों की जाँच में सामने आया है कि पीड़ित लड़का और उसकी प्रेमिका दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं दोनों बालिग हैं प्यार का मामला है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण की रिपोर्ट