LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : माई बहिन योजना का फॉर्म भरा रहे राजद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, पार्टी नेताओं ने जमकर काटा बवाल

Bihar News : राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा माई बहिन मान योजना का फार्म भरा जा रहा था। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया......पढ़िए आगे

Bihar News : माई बहिन योजना का फॉर्म भरा रहे राजद कार्यकर्ता
माई बहिन योजना - फोटो : VARUN

DARBHANGA : जिला के हनुमाननगर प्रखंड में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा माई बहिन मान योजना का फार्म भरा जा रहा था। उसी दौरान बीडीओ मनीष कुमार और थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी की गई। जहाँ डिलाही गांव के सुखो  यादव के घर से बड़ी संख्या में फॉर्म और पंपलेट जब्त किए गए। इसी दौरान राजद कार्यकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसको लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने बिशुनपुर थाना पर कई घंटे तक बवाल काटा।

जानकारी के अनुसार जब जब फोर्म की सूचना मिली तो अधिकारी ने माना की इस नाम से कोई भी सरकारी योजना संचालित नहीं है। ऐसे फर्जीवाड़े से महिलाओं के भविष्य के साथ धोखाधड़ी हो सकती थी।’बिशनपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने फोन पर बताया कि बीडीओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पर BNS की धारा 318 (2) और 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जैसे ही यह खबर फैली, राजद कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता अली अशरफ फातमी  साथ ही पूर्व विधायक और राजद नेता भोला यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे। उन्होंने गिरफ्तार कार्यकर्ता के समर्थन में थानाध्यक्ष से बातचीत कर उसे छोड़ने की मांग की। बताया जाता है कि कई घंटों मशक्कत और बहस के बाद बाउंड भरवा कर छोड़ दिया गया ।

इसके बाद राजद नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर कार्यकर्ता को रिहा नहीं किया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। वही BDO मनीष कुमार कैमरे पर जरूर आये। लेकिन ज्यादा कुछ बताने से इंकार कर दिया। 

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण की रिपोर्ट