LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Darbhanga News : ओवरब्रिज निर्माण के कछुआ चाल पर राजद नेताओं ने जताई नाराजगी, सड़क पर धान की रोपनी, नीतीश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Darbhanga News : ओवरब्रिज निर्माण के कछुआ चाल पर राजद नेताओं

DARBHANGA :  शहर को जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से एक महीना पूर्व दोनार रेलवे गुमटी पर ओवरब्रिज का भूमि पूजन किया गया। ताकि सहरसा व अन्य जिला से आने वाले लोगो के साथ साथ स्थानीय लोगो को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। लेकिन सरकारी लापरवाही के कारण कछुआ गति से हो रहे निर्माण के कारण यह ओवर ब्रिज निर्माण अब लोगों के लिए अभिशाप बन गया है। 

ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर निर्माण कंपनी ने जगह जगह सड़क को तोड़ कर रख दिया है। वर्षा का पानी उस गड्ढे में जमा हो जाता है। जिसमें गिरकर लोगों को चोट भी लग रही है। वही लोगो की बढ़ती परेशानी को देखकर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने निर्माण स्थल के पास सड़क पर धान की रोपनी कर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए तेज गति में निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की। 

Goal 2026

राजद नेताओ का कहना है कि सरकार की लापरवाही के कारण सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इस मार्ग पर कई राहगीर चोटिल भी हो चुके हैं। शिकायत के वावजूद ना तो जनप्रतिनिधियों की नींद खुल रही है। ना ही अधिकारियों की। 

राजद नेताओं ने कहा की प्रतिदिन लोग घंटो जाम में फंसे रहते है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं और मरीजों को होती है। लंबे जाम के बीच एंबुलेंस हाफ्ते रहती है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट