LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : बिहार बंद के दौरान राजद नेता की दिखी दबंगई, एम्बुलेंस में फंसे मरीज के परिजन के साथ की बदसलूकी, कहा 1990 वाला लहर आएगा तो सीधा रख देंगे नीचे

Bihar News : दरभंगा में बिहार बंद के दौरान राजद नेता की दबंगई सामने आई है. जहाँ एम्बुलेंस में फंसे मरीज के परिजन के साथ बदसलूकी की गयी. .....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार बंद के दौरान राजद नेता की दिखी दबंगई, एम्
राजद नेता की दबंगई - फोटो : VARUN

DARBHANGA : महागठबंधन द्वारा आयोजित बिहार बंद में दोनार बेनीपुर स्टेट हाइवे 56 पर धोईघाट में राजद नेताओं की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक एम्बुलेंस से मरीज को ले जा रहे व्यक्ति ने जाम कर रहे राजद नेताओँ से एम्बुलेंस को जाने देने आग्रह करना महंगा पड़ गया। राजद नेताओं ने पीड़ित के साथ धक्का मुक्की करते कहा कि "1990 वाला लहर आएगा तो सीधा नीचा रख देंगे। हमलोग बर्दाश्त करेंगे"। यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में बिहार बंद के दौरान धोईघाट में जाम में फंसे एम्बुलेंस सवार लोगों के साथ धक्का मुक्की करते हुए वीडियो में राजद नेता बलदेव राम दिखाई पर रहे है। वीडियो में राजद नेता गाली देते कह रहे है कि  "1990 वाला लहर आएगा तो सीधा नीचा रख देंगे। हमलोग बर्दाश्त करेंगे"। कहते हुए राजद नेता बोल रहे जाओ अपने गाड़ी में जाकर बैठो।

बिहार में बुधवार को महागठबंधन ने चुनाव आयोग के वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में बंद का आह्वान किया। इस दौरान 7 शहरों में ट्रेनें रोकीं गईं और 12 नेशनल हाईवे जाम किए गए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी विरोध में शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना पहुंचे और यहां विरोध रैली में शामिल हुए। उनके साथ तेजस्वी यादव और VIP प्रमुख मुकेश सहनी भी शामिल हुए।

इनकम टैक्स चौराहे से राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य एक गाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन करते चुनाव आयोग के ऑफिस के लिए निकले।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट