LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : दरभंगा में दो दशक से जलजमाव को लेकर पानी में भूख हड़ताल पर बैठे राजद नेता, डिप्टी मेयर ने दिया समर्थन

Bihar News : दरभंगा में जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा अब फूट पड़ा है, जिसके विरोध में राजद नेता और स्थानीय लोग सड़क पर भरे पानी के बीच ही भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

Bihar News : दरभंगा में दो दशक से जलजमाव को लेकर पानी में भू
जलजमाव को लेकर प्रदर्शन - फोटो : VARUN

DARBHANGA : दरभंगा सदर प्रखंड मुख्यालय को जोड़ती सड़कों पर 3-4 फीट पानी दो दशक से लगे रहने के कारण सदर मुख्यालय जाने वाले रास्ते पर स्थानीय लोगों के साथ राजद नेता भूख हड़ताल पर बैठ गये है। भीषण गर्मी के बीच भी जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर फूट पड़ा है। सदर मुख्यालय जाने वाले मुख्य रास्ते पर सालों से लगे पानी के विरोध में स्थानीय लोगों ने अनोखा प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

दरअसल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी के घर से  दो सौ मिनट कि दूरी पर जहाँ सदर प्रखंड मुख्यालय , सदर पीएचसी और सदर थाना को जोड़ती सड़क जाती है। इस सड़क पर 3 से 4 फीट तक पानी हमेशा जमा रहता है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। खासकर सदर थाना और सदर प्रखंड कार्यालय जाने वाले सैकड़ों लोगों को रोजाना इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग अपने ही घरों में मानो “हाउस अरेस्ट” होकर रह गए हैं।

Diarch GO

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार इस समस्या को उठाया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। इसी के विरोध में राजद नेता भोलू यादव के नेतृत्व में आज से आमरण अनशन यानी भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है। प्रदर्शनकारी पानी के बीच चौकी जोड़कर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं और साफ कहा है कि जब तक जल निकासी की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

आमरण अनशन पर बैठें राजद नेता प्रेमचंद उर्फ भोलू यादव ने कहा कि विकास कि जो गंगा बह रही है। लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र में सदर प्रखंड थाना है नगर विधायक का सौ मिनट पर आवास है। लेकिन वो घूम घूमकर कर पूरे प्रदेश अध्यक्ष समाधान यात्रा निकाल कर लोगों को गुमराह कर रहें है। पहले अपने विधानसभा में जो संकट है उसका तो समाधान निकालिये। वे छ बार के यहाँ के विधायक है। यह समस्या 25 सालों से है। कम से कम इसका समाधान तो निकाल ले। हम लोगों ने प्रण लिया है की जबतक इस समस्या का समाधान नहीं होगा। तब तक हम लोग यहाँ अनशन पर बैठें रहेंगे। चाहें हमारी अर्थी ही कहें ना निकलें।   

NSIT
Nsmch

वहीं इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सरकार और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की समस्या को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके कारण लोग आज भीषण परेशानी झेलने को मजबूर हैं।अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और लोगों को जलजमाव से राहत मिलती है या नहीं।

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट