LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Politics: दरभंगा में राजद नेता फातमी का वार! नीतीश सरकार पर ट्रिपल 'C' हमला, ओवैसी पर साधा निशाना

Bihar Politics: दरभंगा में प्रेस कांफ्रेंस कर राजद नेता फातमी ने बिहार सरकार को क्राइम, करप्शन, कम्युनलिज्म पर घेरा। ओवैसी पर वोट बैंक बांटने का आरोप लगाया।

Bihar Politics
राजद नेता मोहम्मद अली अशरफ फातमी का बड़ा हमला!- फोटो : NEW4NATION

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने आज अपने दरभंगा आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर बिहार सरकार को ट्रिपल ‘C’ यानी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर घेरते हुए कहा कि बिहार की हालत लगातार बिगड़ रही है।वही राजद पार्टी में मुस्लिम चेहरा के बड़े नेता होने को लेकर सवाल मुस्लिम नेता  AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर पूछने पर जमकर हमलावर दिखे। 

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दौरे पर सवाल

पत्रकारों के सवाल पर मुस्लिम वोट बैंक और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के सीमांचल दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग हैदराबाद से हजारों किलोमीटर दूर बिहार आकर चुनाव लड़ते हैं, वे अपने बगल के तेलंगाना में क्यों नहीं चुनाव लड़ते? असल में उनका मकसद मुसलमानों के वोट को बांटना है ताकि किसी एक खास पार्टी को फायदा मिल सके। फातमी ने तंज कसते हुए कहा कि ओवैसी और उनकी पार्टी की असली पहचान हैदराबाद के लोगों से पूछी जानी चाहिए, क्योंकि वहां की भाषा और वेशभूषा भी बिहार से बिल्कुल अलग है।

Diarch GO

आई लव मोहम्मद विवाद पर प्रतिक्रिया

आई लव मोहम्मद विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए फातमी ने कहा कि इससे किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “आई लव मोहम्मद के बिना इस्लाम अधूरा है। इसी तरह कृष्ण और राम सहित अन्य भगवान से भी हर धर्म के लोग प्रेम करते हैं। यह आस्था का विषय है, विवाद का नहीं। लेकिन कुछ लोग जबरन इसे मुद्दा बनाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।”

दरभंगा से वरूण ठाकुर की रिपोर्ट