LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics : RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने दिया विवादित बयान, कहा- हिन्दुओं को ज्यादा सेकुलरिज्म समझाने की जरूरत, बड़े दुश्मन को हराने के लिए छोटे दुश्मनों से करनी होगी दोस्ती

Bihar Politics : RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने दिया विवाद

DARBHANGA : पूर्व मंत्री व राजद के बड़े नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का फिर विवादस्पद बयान सामने आया है। जो  आये दिन कुछ ना बयान देकर फंसते नजर आते है। दरअसल राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक चल रही थी । उसी दौरान राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा की हिन्दुओं को ज्यादा सेकुलरिज्म समझाने की जरूरत है। बड़े दुश्मन को हराने के लिए छोटे दुश्मनों से दोस्ती करनी होगी।

दरअसल शनिवार को दरभंगा नगर स्थित एक निजी होटल में राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा जो 26-27  को प्रस्तावित है उसमें ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को लेकर बैठक हो रही थी। उसी दौरान बैठक को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि हिन्दू भाई को ज्यादा समझाने की जरुरत नहीं है  जो सेकुलरिज्म क्या है या फिर सोशलिज्म क्या है या फिर कांस्टीयूशन क्या है  हमारे पुरखो का इतिहास क्या है ? 

फिर कहा की जो हमारे मुसीबत में काम आता है और जो काम आया वो हमारा दोस्त है। उसी दौरान बोलते बोलते उन्होंने कहा कि बड़े दुश्मन को हराने के लिए छोटे दुश्मनों से दोस्ती करनी होगी। आगे उन्होने कहा की  बीजेपी अब थेथर पार्टी हो गई है। बीजेपी को अब देश से माफ़ी मांग कर सत्ता छोड़ देनी चाहिए। 

आपको बता दे कि राहुल गांधी सहित महा गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता 26-27 को दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होगें। जिसको लेकर महागठबंधन की तैयारी जोरो पर है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट