LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया पीएम मोदी को गाली देनेवाला रिजवी, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News : पीएम मोदी को गाली देनेवाले रिजवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया पीएम मो
रिजवी गिरफ्तार - फोटो : SOCIAL MEDIA

DARBHANGA : राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी को गाली देने वाले रिजवी उर्फ राजा को जेल भेज दिया गया है. सिमरी पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर दरभंगा कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया. दरभंगा के सीजीएम जुनेद आलाम ने राजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा. पुलिस सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम के आयोजक सह मुख्य आरोपी मो. नौशाद फरार चल रहें है  नेपाल भागने की अंदेशा लगाया जा रहा है.  वैसे पुलिस नौशाद की तलाश जारी रखी हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रिजवी उर्फ राजा गांव में रहकर पेठिया चौक पर पंचर की दुकान चलाता है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समर्थक के रूप में जाना जाता है. वह कांग्रेस का कोई आधिकारिक पदाधिकारी नहीं है, लेकिन सामाजिक और राजनीतिक आयोजनों में हमेशा दिखते रहता है. स्थानीय लोगों के अनुसार, रिजवी उर्फ राजा अक्सर नेताओं के साथ दिखाई देता है पर उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है. इस घटना ने उसे अचानक सियासी सुर्खियों में ला दिया है और अब वह पुलिस की गिरफ्त में है.

आपको बता दे की 27 अगस्त को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा के अतरबेल में मो. नौशाद ने स्वागत के लिए मंच तैयार किया था. लेकिन जब राहुल गांधी की काफ़िला उधर से गुजर गया तो मो.रिजवी ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. वायरल वीडियो में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे और अभद्र टिप्पणियां सुनाई दी थी. इसके साथ ही पीएम मोदी की मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माताजी के खिलाफ अभद्र शब्दों ने सियासी भूचाल ला दिया. इस मामले में सियासी हंगामा हुआ और अब दरभंगा की सिमरी पुलिस ने आरोपी भपुरा निवासी रिजवी उर्फ राजा को वीडियो फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि पंचर दुकान चलाने वाला रिजवी कांग्रेस का पदाधिकारी नहीं, बल्कि स्थानीय नेताओं का समर्थक है. सिमरी पुलिस ने साइबर जांच और वीडियो फुटेज के आधार पर भवानीपुर पंचायत, वार्ड 1, भपुरा निवासी अनीश कुरैशी के पुत्र रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया. सिटी एसपी अशोक कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि अन्य संदिग्धों की पहचान जारी है.

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट