LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

राजस्व महा-अभियान : जमाबंदी पंजी की प्रति का वितरण हुआ शुरू, जिलों में भेजी गई मुख्यालय की टीम

Bihar Land Survey: बिहार में आज से राजस्व महाभियान शुरु हो रहा है। राजस्व अधिकारी अब आपके दरवाजे तक पहुंचेंगे और दस्तावेजों की जांच करेंगे।

राजस्व महा-अभियान : जमाबंदी पंजी की प्रति का वितरण हुआ शुरू,
राजस्व महाभियान के लिए दरंभगा पहुंचे संजय सरावगी- फोटो : वरुण ठाकुर

Darbhanga : जमीन के कागजों की गड़बड़ियों को समाप्त करने और आज के हिसाब से जमाबंदियों को अपडेट करने के लिए राजस्व महा–अभियान 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक चलाया जा रहा है। आज से अभियान की शुरुआत हो गई है।  अभियान के बारे में जानकारी देते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर रैयत तक पहुंचकर जमीन के अभिलेखों को दुरुस्त करना है, ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो।

मंत्री सरावगी ने बताया कि इस दौरान टीम घर–घर जाकर रैयतों को जमाबंदी की प्रति और आवेदन प्रपत्र उपलब्ध करा रही है। आवश्यक होने पर नाम, पिता का नाम, खाता–खेसरा, रकबा, लगान आदि में त्रुटियों का सुधार किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि किसी भी रैयत को अपने कागज के सुधार के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े। राजस्व विभाग स्वयं आपके दरवाजे तक पहुंच रहा है। मंत्री ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए तीन स्तर अनुमंडल, जिला और मुख्यालय स्तर पर मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। 

मुख्यालय के अधिकारियों को सभी जिलों में पर्यवेक्षण की जिम्मेवारी दी गई है। पहले दिन सभी जिलों में मुख्यालय के अधिकारी जमाबंदी पंजी वितरण की शुरुआत के साथ व्यवस्था की मॉनिटरिंग में लगे हुए हैं। 

NSIT
Nsmch

उन्होंने बताया कि अभियान में चार प्रमुख प्रकार की समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन), उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण (पारिवारिक हिस्सेदारी) और गैर-डिजिटाइज्ड जमाबंदी को ऑनलाइन करने का काम होगा।

मंत्री सरावगी ने बताया कि दो स्तरों पर अभियान चलाने की व्यवस्था की गई है।

16 अगस्त से 15 सितम्बर तक घर–घर जाकर जमाबंदी की प्रति और आवेदन प्रपत्र रैयतों तक पहुंचाए जाएंगे। 19 अगस्त से 20 सितम्बर तक पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगेंगे, जहां आवेदन जमा करने और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।

मंत्री ने बताया कि शिविर में आवेदन जमा करते ही उसका पंजीकरण पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in पर होगा और रैयतों को ओटीपी के माध्यम से आवेदन की प्रगति की जानकारी मिलती रहेगी।

मंत्री सरावगी ने कहा कि राजस्व महा–अभियान से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। अब जमीन के कागजों में सुधार के लिए वर्षों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार पूरी पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के साथ इस अभियान को सफल बनाने के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे अपने पंचायत स्तर के माइक्रो प्लान की जानकारी अवश्य लें और शिविरों में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं। इस कार्य में पंचायत जनप्रतिनिधियों के द्वारा सकारात्मक सहयोग के लिए उन्होंने आभार जताया है।

Report – Varun thakur