LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Rahul Gandhi Bihar Visit: राहुल गाँधी कल दरभंगा से करेंगे "शिक्षा न्याय संवाद" की शुरुआत, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी की तैयारी

Rahul Gandhi Bihar Visit: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियाँ तैयारियों में जुट गयी है.इसी कड़ी में राहुल गाँधी दरभंगा आयेंगे. जहाँ से वे शिक्षा न्याय संवाद की शुरुआत करेंगे......पढ़िए आगे

Rahul Gandhi Bihar Visit: राहुल गाँधी कल दरभंगा से करेंगे "श
बिहार आयेंगे राहुल गाँधी - फोटो : VARUN THAKUR

DARBHANGA : देश के युवाओं को दिशा देने और उनके विचारों से जुड़ने के उद्देश्य से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आगमन 15 मई 2025 को दरभंगा में होने जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दौरा न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि छात्र समुदाय के लिए प्रेरणा और संवाद का एक सुनहरा अवसर भी है। कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा के अंबेडकर हॉस्टल, मदारपुर में होने जा रहा है। 

राहुल गांधी का आगमन प्रातः 11 बजे होगा। इस दौरान दो हजार स्टूडेंट्स के साथ 2 घंटे विशेष संवाद सत्र में राहुल गांधी छात्रों से सीधे संवाद करेंगे। NSUI के राष्ट्रीय सचिव शादाब अख्तर ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। लोगों के बीच राहुल गांधी के स्वागत को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। विशेषकर छात्र समुदाय इस संवाद सत्र को लेकर बेहद उत्साहित है। 

Goal 2026

बताते चलें की राहुल गाँधी यहां से कांग्रेस के नए जनसंपर्क अभियान ‘शिक्षा न्याय संवाद’ की शुरुआत करेंगे। जिसका मकसद बिहार में शिक्षा व्यवस्था की खराब स्थिति को उजागर करना है। संवाद के दौरान वे अपने नेताओं को यह भी कहेंगे की इसी तरह का छात्र और युवा का संवाद कांग्रेस के नेता बिहार के सभी जिलों में करें, जिससे कांग्रेस के विचारधारा को छात्र और युवाओं के बीच ठीक से रखा जाए और उसे समझाया जाए। 

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट