LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Punaura Dham: भव्य जानकी मंदिर शिलान्यास के लिए तैयार पुनौरा धाम, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से सीतामढ़ी के लिए रवाना ,अमित शाह करेंगे मां जानकी मंदिर का भूमि पूजन, जानिए मिथिला में धार्मिक उत्सव का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Punaura Dham: मिथिला में शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 1 बजे दिल्ली से सीधे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। ..

Amit Shah minute to minute program
अमित शाह करेंगे मां जानकी मंदिर का भूमि पूजन- फोटो : reporter

Punaura Dham: मिथिला में शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 1 बजे दिल्ली से सीधे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा सीतामढ़ी के पुनौराधाम जाएंगे, जहाँ वे भव्य मां जानकी मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखेंगे और भूमि पूजन करेंगे। यह मंदिर अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर बनेगा और धार्मिक-सांस्कृतिक दृष्टि से मिथिला का गौरव बनेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से पटना से सीतामढ़ी के लिए रवाना हो गए हैं । मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्री विजय चौधरी मंत्री अशोक चौधरी भी गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मां सीता के पुनौरा धाम  स्थित भव्य मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।  इस कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अमित शाह भूमि पूजन करेंगे और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Goal 2026

सीतामढ़ी के पुनौराधाम में शुक्रवार को होने वाला मां जानकी मंदिर का भूमि-पूजन और शिलान्यास पूरी तरह पारंपरिक विधि-विधान से सम्पन्न होगा। शुभ मुहूर्त दोपहर 1:55 बजे से 3:15 बजे के बीच निर्धारित है।

कुल छह आचार्य भूमि-पूजन करवाएंगे , तीन मिथिला विश्वविद्यालय और तीन काशी विश्वविद्यालय से।पूरे कार्यक्रम में वेद मंत्रोच्चार और पारंपरिक अनुष्ठान होंगे।देश के विभिन्न प्रमुख मठों और मंदिरों से आए प्रसिद्ध साधु-संत कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे और भूमि-पूजन के साक्षी बनेंगे।

NSIT
Nsmch

भूमि-पूजन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात से आठ मिनट साधु-संतों से संवाद करेंगे, उनकी भेंट स्वीकार करेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।भूमि-पूजन के बाद गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार श्रद्धालु समागम पंडाल में जाएंगे।यहां 50 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है।50 एकड़ भूमि पर 882.87 करोड़ की लागत से अगस्त 2028 तक मां जानकी मंदिर का निर्णाण पूरा कर लिया जाएगा। 

मंदिर शिलान्यास के बाद अमित शाह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय और राज्य मंत्री, साधु-संत, और हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी होगा।

यह आयोजन सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। नीतीश कुमार की मौजूदगी को एनडीए गठबंधन की एकजुटता का संदेश माना जा रहा है। 2025 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह दौरा बीजेपी-जेडीयू रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

इस मौके पर गृह मंत्री सीतामढ़ी–दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन फिलहाल सप्ताह में एक दिन चलेगी और दिल्ली-बिहार के बीच चौथी अमृत भारत सेवा होगी।

मिथिला के लिए यह दिन एक धार्मिक पर्व और राजनीतिक महोत्सव—दोनों के रूप में याद किया जाएगा। श्रद्धालु और स्थानीय लोग इसे अपनी आस्था और गौरव का क्षण मान रहे हैं, जबकि सियासी विश्लेषक इसे चुनावी रणनीति का एक अहम पड़ाव बता रहे हैं।

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर