LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

बीजेपी विधायक के खिलाफ जनता का विरोध, ‘गो बैक’ के नारे लगे, सीपीएम प्रयाशी ने कहा, मोदी के नाम पर भी मतदाता वोट देने के लिए तैयार नही

बीजेपी विधायक के खिलाफ जनता का विरोध, ‘गो बैक’ के नारे लगे,

Darbhanga - विधानसभा चुनाव से पहले हायाघाट सीट से मौजूदा बीजेपी विधायक और प्रत्याशी रामचंद्र प्रसाद साहू को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान कई गांवों में ग्रामीणों ने उनके खिलाफ “रामचंद्र प्रसाद मुर्दाबाद” और “गो बैक” जैसे नारे लगाए। लगातार बढ़ रहे जनविरोध ने भाजपा खेमे में बेचैनी बढ़ा दी है। हायाघाट सीट पर मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है।

वहीं महागठबंधन समर्थित सीपीएम प्रत्याशी श्याम भारती ने कहा कि भाजपा विधायक ने पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में कोई ठोस विकास कार्य नहीं कराया। इसीलिए सुसारी, हरहच्चा, चकला और अटहर सहित कई गांवों में मतदाताओं ने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई है। 

Diarch GO

रामचंद्र प्रसाद की जीत हमेशा भाजपा के नाम पर होती रही है, लेकिन जनता के काम के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। इस बार, उन्होंने दावा किया, लोग मोदी के नाम पर भी वोट देने के लिए तैयार नहीं हैं।

रिपोर्ट - वरुण ठाकुर