LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

दरभंगा में मीडिया कर्मी से मारपीट पर सियासी घमासान, तेजस्वी यादव का हमला, कहा– 'अगर मंत्री जीवेश गिरफ्तार न हुए तो होगा चक्का जाम'

Bihar Politics: नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा पर लगे मीडिया कर्मी के साथ बदसलूकी और मारपीट के आरोप ने पूरे बिहार की राजनीति को गरमा दिया है।...

Tejashwi
अगर मंत्री जीवेश गिरफ्तार न हुए तो होगा चक्का जाम-तेजस्वी यादव - फोटो : reporter

Bihar Politics: दरभंगा की सरज़मीं इन दिनों सियासी बवाल का गवाह बन गई है। नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा पर लगे मीडिया कर्मी के साथ बदसलूकी और मारपीट के आरोप ने पूरे बिहार की राजनीति को गरमा दिया है। मामला यूट्यूबर दिलीप कुमार सहनी की पिटाई से जुड़ा है, जिसमें मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने पहले सवाल पूछने पर भड़ककर मारपीट की और फिर कपड़े तक फाड़ डाले। इस घटना ने मीडिया और विपक्ष दोनों को झकझोर दिया है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए इसे “शर्मनाक” करार दिया। वह दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना पहुंचे और जख्मी यूट्यूबर से मुलाकात की। तेजस्वी यादव ने खुद पीड़ित को साथ लेकर थाना में मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। उन्होंने कहा, “अगर मंत्री जीवेश कुमार को तुरंत हिरासत में नहीं लिया गया तो दरभंगा में चक्का जाम होगा।”

तेजस्वी यादव का हमला केवल एक घटना तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा वार किया। तेजस्वी ने कहा कि बिहार पुलिस अब कानून से नहीं बल्कि सत्ता और मंत्रियों के आदेश से चल रही है। “क्या 2005 से पहले पत्रकारों को मां-बहन की गालियां दी जाती थीं? क्या सिर्फ प्रधानमंत्री की मां ही मां होती हैं, बाकी लोगों की मां नहीं होती? पत्रकार दिलीप सहनी ने आखिर क्या गलती की थी, जो उन्हें इस तरह पीटा गया?” तेजस्वी ने सवालों की झड़ी लगाकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि मंत्री जीवेश कुमार पहले भी विवादों में रह चुके हैं। नकली दवा बेचने के मामले में राजस्थान की अदालत उन्हें दोषी करार दे चुकी है। इसके बावजूद वह सुशासन के नाम पर सत्ता की कुर्सी पर बैठे हैं। तेजस्वी ने कहा, “अब मेरे आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। यहां की पुलिस ऊपर से आदेश मिलने के बाद ही हरकत में आती है। सत्ता का नशा इतना चढ़ गया है कि मंत्री भूल गए हैं कि जनता सवाल पूछने का हक रखती है।”

NSIT
Nsmch

तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और मंत्री को गिरफ्तार नहीं किया गया तो महागठबंधन सड़कों पर उतरेगा। उन्होंने दरभंगा के एसएसपी से भी मांग की कि घटना की गहन जांच की जाए और पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।

घटना की जड़ दरभंगा के रामपट्टी गांव में है, जहां मंत्री जीवेश कुमार एक समारोह में पहुंचे थे। यूट्यूबर दिलीप सहनी ने उनसे इलाके की जर्जर सड़कों और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर सवाल किया। इसी बात पर मंत्री भड़क गए और कथित तौर पर उन्होंने दिलीप की पिटाई कर दी। गवाहों के अनुसार, धक्का-मुक्की के दौरान दिलीप के चेहरे से खून निकलने लगा और उनके कपड़े भी फट गए। घटना के बाद इलाके का माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है।

दरभंगा में अब यह मामला सिर्फ एक यूट्यूबर की पिटाई का नहीं रहा, बल्कि यह अभिव्यक्ति की आज़ादी, सत्ता के अहंकार और कानून-व्यवस्था की साख का सवाल बन गया है। विपक्ष इस मुद्दे को पूरी ताक़त से उठा रहा है, वहीं सत्ता पक्ष अभी बचाव की मुद्रा में है। यह साफ है कि आने वाले दिनों में इस विवाद से बिहार की सियासत और भी तपेगी।

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर