LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

मधुबनी सांसद के लापता बेटे विभूति को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, पहुचाया घर

मधुबनी सांसद के लापता बेटे विभूति को पुलिस ने किया सकुशल बरा

N4N डेस्क:  बिहार में मधुबनी सांसद डॉ. अशोक यादव का बेटा उनके बंगालीटोला स्थित आवास से लापता 24 वर्षीय बेटा विभूति यादव को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया और उन्हें लेकर घर पहुची है. विदित हो कि रविवार  की सुबह मधुबनी सांसद के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में बंगालीटोला स्थित आवास से उनका पुत्र लापता  हो गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका 24 वर्षीय बेटा विभूति यादव दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है. परसों रात ही वह अपने पिता के साथ दरभंगा लौटा था. रविवार की सुबह वह काले रंग का हाफ पैंट और टीशर्ट पहन कर अपने आवासीय परिसर में टहल रहा था. सुबह करीब 8.00 बजे सांसद के आवास का गार्ड किसी काम से बाजार निकला और जल्द ही लौटकर आ गया. इसी बीच विभूति गायब हो गया. उसका पर्स और मोबाइल भी घर में ही रखा था. पहले तो परिजनों ने इंतजार किया और फिर अपने स्तर से खोजबीन का प्रयास किया. अंत मे थककर पुलिस को सूचना दी गई. 

भाजपा सांसद अशोक यादव के पुत्र विभूति यादव को पुलिस ने 32 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया है. यह जानकारी खुद सांसद अशोक यादव ने दी। वहीं, सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि लगातार 32 घंटे की खोजबीन के बाद जब विभूति यादव को सिमरी थाना क्षेत्र के सोभन एकमी इलाके में देखा गया, तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया। सांसद पुत्र की सकुशल बरामदगी से परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है. हालांकि, अभी विभूति यादव मानसिक रूप से व्यथित नजर आ रहे हैं. उनके शरीर पर मच्छर के काटने के कई निशान पाए गए हैं.  वह खुद ही घर से निकला था लेकिन क्यों और किस स्थिति में गया, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पूछताछ के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी.    

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट