LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : 15 दिनों से लापता छात्र को बरामद नहीं कर सकी पुलिस, परिजनों ने दरभंगा टावर पर दिया धरना

Bihar News : 15 दिनों से लापता छात्र को बरामद नहीं कर सकी पु

DARBHANGA : दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के गाँधी चौक से 15 दिनों से लापता 14 वर्षीय आदित्य कुमार को पुलिस अबतक नहीं खोज पाई है. परिजन दरभंगा डीएम एसएसपी सहित तमाम वरीय पदाधिकारियों के पास गुहार लगा कर थक चुकी है. पुलीसिया कार्यवाई से परेशान परिजनों ने रविवार को दरभंगा टावर चौक पर धरना दिया है. आक्रोशित परिजनों ने कहा की अगर तीन दिनों के भीतर लापता आदित्य नहीं मिला तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जायेगा.      

वहीं आदित्य के 15 दिनों बाद नहीं मिलने से पूरा परिवार सदमे मे है.माँ की आंखे सूख गई है. वह ठीक से बात भी नहीं कर पर रही है.परिजन का कहना है कि उनके बच्चे को पुलिस नहीं खोज रही बल्कि पुलिस हमलोग को ही कहती है की कोई जानकारी मिले तो सूचना दीजियेगा. हमलोग आदित्य को खोजने के लिए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी से मिलने गए थे तो उन्होंने भी भरोसा दिलाया था की मिल जायेगा. लेकिन ज्यों ज्यों दिन बीतता जा रहा है. हमलोग के मन मे अनहोनी की चिंता सता रही है. 

वहीं राजद नेता राकेश नायक सहित कई सामाजिक एंव राजनीतिक लोगों ने धरना स्थल पहुँच कर समर्थन दिया है. लोगों ने कहा की इसी दरभंगा मे कुछ दिन पूर्व मधुबनी के भाजपा सांसद अशोक यादव का पुत्र लापता हुआ तो पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बरामद कर लिया. जबकि एक आम आदमी का बेटा 15 दिनों से लापता है तो पुलिस चैन से सो रही है और परिवार वालों से कहती है कोई जनकारी मिले तब पुलिस को बताइयेगा. वहीं धरना पर बैठें लोगों ने  पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा की अगर तीन दिनों के भीतर बच्चा बरामद नहीं हुआ तो पुरे शहर मे आंदोलन किया जायेगा. 

धरना का समर्थन दे रहे राजद नेता राकेश नायक ने कहा की इसी शहर मे रहने वाले मधुबनी के भाजपा सांसद अशोक यादव का पुत्र लापता होने पर यही दरभंगा की पुलिस 24 घंटे मे तलाश कर लेती है. जबकि एक आम आदमी का बेटा 15 दिनों से लापता है. लेकिन पुलिस ने अबतक खोजने की कोशिश भी नहीं की है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की तीन दिनों के भीतर नहीं बरामद हुआ हुआ तो शहर मे पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा.

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण की रिपोर्ट