LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime - बस स्टैंड में वर्चस्व दिखाने के लिए गोलीबारी करनेवालों की आई शामत, पुलिस ने दो को उठाया, मास्टरमाइंड छिपने के लिए तलाश रहा ठिकाना

Bihar Crime - बस स्टैड में वर्चस्व दिखाने के लिए गोलीबारी करनेवाले बदमाशों की पुलिस ने हवा टाइट करते हुए उन्हें जेल की सैर कराई है। हालांकि मास्टरमाइंड फरार है।

Bihar Crime -  बस स्टैंड में वर्चस्व दिखाने के लिए गोलीबारी
वर्चस्व के लिए फायरिंग करना पड़ा भारी।- फोटो : वरुण ठाकुर

Darbhanga - दरभंगा बस स्टैंड में वर्चस्व कि लड़ाई में हुई दो जगहों पर हुई फायरिंग कर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दे दी थी । इस घटना में अब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं बचे हुये अपराधियों कि गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही हैं। पूरे घटना कि जानकारी सदर डीएसपी राजीव कुमार ने दी हैं।    

घटना के संबंध में डीएसपी राजीव कुमार ने बताया है कि  सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ स्थित  बस स्टैंड  में पिछली शनिवार  यानि पांच जुलाई को कुछ अपराधियों ने फायरिंग कि घटना को अंजाम दिया था उस घटना में शामिल दो लोगों को  लोडेड पिस्टल और एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अपराधी की पहचान रौशन कुमार और विशाल कुमार के रूप में की गयी है जबकि केवटी थाना के भडयाही गांव में एक घर पर हुए दिनदहाड़े फायरिंग मामले में अभी भी पुलिस के हाथ खाली है। 

घटना के संबंध में कहा कि दोनों घटना दरभंगा बस स्टैंड के टेंडर को लेकर ही हुई है और यह घटना पूरी तरह बस स्टैंड में वर्चस्व ली लड़ाई को लेकर है। उन्होंने साफ़ कहा की दोनों मामले में तक़रीबन अठारह से बीस बदमाश को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है अभी दो लोगों की गिरफ़्तारी की गयी है बांकी की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस दबिश बना रही है।

 बता दें कि पिछले दिन दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का बंदोबस्त हुआ था जिसमें अमर कुमार साहु को एक करोड़ सत्तर लाख में नौ महीने के लिए बंदोबस्त हुआ। लेकिन पूर्व से जो लोग चला रहें थे उनका ये बात रास नहीं आया और अपने लोगों के द्वारा दहशत फैलाना शुरू कर दिया था।

NSIT
Nsmch

Report - varun thakur