LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Pm Modi In Bihar: पीएम मोदी पहुंचे दरभंगा, सेना के हेलीकॉप्टर से मधुबनी रवाना, देंगे करोड़ों की सौगात

Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर हैं। पीएम मोदी दरभंगा पहुंच गए हैं। दरभंगा से पीएम मोदी अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल पर रवाना हो गए....

pm modi
pm modi bihar visit - फोटो : social media

Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकदिवसीय बिहार दौरे पर हैं। पीएम मोदी दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। दरभंगा एयरपोर्ट से पीएम मोदी मधुबनी के झंझारपुर के लिए रवाना होंगे। पीएम बिहार को आज कई सौगात देंगे। पीएम मोदी सेना की हेलिकॉप्टर से दरभंगा एयरपोर्ट से रवाना हो गए हैं।थोड़ी देर में पीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के 13 लाख 24 हजार गरीब परिवारों को पक्के मकान की चाबी और विभिन्न योजनाओं के लाभ देकर उनके सपने साकार करेंगे। 

पीएम मोदी का बिहार दौरा

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार बिहार से विशेष लगाव के कारण प्रधानमंत्री दो माह में दूसरी बार राज्य की यात्रा पर आ रहे हैं। वे बिन्देश्वर स्थान, झंझारपुर में मिथिलांचल की जनता को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के लोकार्पण-उद्घाटन की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग  ने पूरे देश में 15 लाख आवास बनाने की स्वीकृति दी , जिसमें 4.20 लाख मकान  बिहार के गरीबों को मिलेंगे।

Goal 2026

देंगे करोड़ों की सौगात

सम्राट चौधरी ने कहा कि 10 लाख परिवारों को आवास की पूर्णता पर 4000 करोड़ ₹ दिये गए, जिसमें बिहार के लाभार्थियों की संख्या 60 फीसद (6.5 लाख परिवार)  हैं । इन परिवारों  को मकान बनाने के लिए कुल 2600 करोड़ रुपये दिये गए। उन्होंने बताया कि बिहार के 1 लाख ग्रामीण परिवारों को आवास की पूर्णता पर गृह प्रवेश की चाभी दी जाएगी। स्वयं सहायता समूह को बिहार में सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 930 करोड रुपए का हस्तांतरण किया जाएगा। 1लाख 124 करोड़ नगर आवास की कुल 1100 करोड़ लाभार्थियों को हस्तांतरित किया जाएग। 54000 नगरीय लाभार्थियों को भी गृह प्रवेश की चाबी दी जाएगी ।

NSIT
Nsmch