LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime : दरभंगा में छापेमारी करने गए दारोगा की लोगों ने की जमकर पिटाई, इलाज के लिए भेजे गए अस्पताल, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : दरभंगा में छापेमारी करने गए दारोगा पर लोगों ने हमला कर दिया. जिससे दारोगा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घटना के बाद उनका अस्पताल में इलाज में चल रहा है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : दरभंगा में छापेमारी करने गए दारोगा की लोगों ने
दरोगा की पिटाई - फोटो : VARUN THAKUR

DARBHANGA : दरभंगा में छापेमारी करने गए दारोगा पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसमें न सिर्फ दारोगा उपेंद्र सिंह को लोगो ने घेर लिया और जमकर पिटाई की। बल्कि उनके सर्विस पिस्टल को भी लोगो ने छिनने का प्रयास किया। लेकिन इसमे लोग सफल नही हो पाये। बाद में साथ चल रहे साथी  पुलिस वालों ने जबाबी कार्रवाई करते हुए भीड़ को खदेड़ दिया और तत्काल घायल दरोगा को भीड़ की चंगुल से बाहर निकाला। साथ ही एक हमलावर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तत्काल घायल दरोगा को प्राथमिक उपचार के लिए DMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उनका समुचित इलाज़ किया गया। 

घटना की पुष्टि खुद दरभंगा के ग्रामीण एसपी आलोक ने भी की है। उन्होंने बताया कि एक हत्याकांड में शामिल हथियार सप्लायर पंचम लाल यादव की गिरफ्तारी के लिए बहेड़ी थाना की पुलिस कुसेश्वस्थान थाना के सहयोग से उसरी गाव में छापेमारी करने देर रात पहुची थी। जहाँ पुलिस पर हमला कर दिया गया। हमलावर पेशेवर अपराधी है। लेकिन उसे बचाने कुछ लोग सामने आकर पुलिस पर हमला कर दिया और पुलिस का हथियार भी छिनने का प्रयास किया। 

पूरे मामले में आरोपी के भाई अवधेश यादव  की तत्काल गिरफ्तारी की गई है। बताया जाता है कि वह पैक्स अध्यक्ष है और गाँव मे अपना दबंग प्रभाव बनाये रखा है। पुलिस आगे की कार्यवाही लगातार कर रही है ।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट