LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics: चुनाव आयोग पर यह क्या बोल गए पप्पू यादव, BJP-RSS का चपरासी बताते हुए गजब टिप्पणी की...

Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। पप्पू यादव ने चुनाव आयोग को बीजेपी आरएसएस का चपरासी बताया है। पप्पू यादव ने चुनाव आयोग को भटियारा आयोग भी बताया है...

Pappu Yadav
Pappu Yadav big attack - फोटो : social media

Bihar Politics:  पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गुरुवार की देर रात बिहार के दरभंगा पहुंचे। जहां पप्पू यादव चुनाव आयोग के कार्य शैली पर जमकर बरसे। एक और उन्होंने टीएन सेशन और केजे राव की तारीफ की। वहीं दूसरी तरफ वर्तमान चुनाव आयोग को भटियारा आयोग का उपाधि देते हुए कहा कि चुनाव आयोग BJP और RSS का चपरासी है। 

चरपासी है चुनाव आयोग

वहीं उन्होंने पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन सेशन और केजे राव का नाम लेते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में स्वतंत्र रूप से कार्य होता था। वर्तमान में तो देखने से लगता है कि ये लोग को घर के चपरासी हैं। हम लोग बिहार के सवा दो करोड़ लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट ने यहां की गरीब जनता के हक में फैसला देगी।

बिहार के लिए लड़ रहे लड़ाई 

पटना में बिहार बंद के दौरान पप्पू यादव के साथ हुई बदसलूकी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम बिहार के सम्मान और स्वाभिमान के लिए लड़ रहे हैं। हम बिहार के जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं। पप्पू यादव के सम्मान और स्वाभिमान का क्या मतलब। मेरी क्या औकात है। हम तो बचपन से ही अपमान और सम्मान होते रहे हैं। हम सिर्फ बिहार की सम्मान की बात करेंगे। बिहार के गरीब और आम लोगों के हक के साथ कोई समझौता नहीं होगा। 

बिहार को बचाने के लिए कर रहे काम 

वहीं उन्होंने कहा कि हमने कहीं कहा है कि हम अपमानित हुए हैं। भीड़ के कारण गिरकर हमें चोट लग गई है। हम तो गरीब और समाज के लिए एक लाख बार अपमान होंगे। हमें ऐसा अपमान मंजूर है। जिसमें बिहार और बिहारी को बचाया जा सके।

NSIT
Nsmch