LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

दो दिवसीय दरभंगा दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, कहा-जिला परिषदों की आय बढ़ाने के लिए बनेगी राज्यस्तरीय कमेटी

जिला परिषदों की आय बढ़ाने के लिए जल्द ही एक उच्चस्तरीय 'राज्यस्तरीय कमेटी' का गठन किया जाएगा। उक्त बात बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कही है.....

दो दिवसीय दरभंगा दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रक
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा एलान- फोटो : वरुण ठाकुर

Darbhanga : बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने अपने दो दिवसीय दरभंगा दौरे के दौरान परिसदन (सर्किट हाउस) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विभाग की प्राथमिकताओं और राज्य में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी साझा की।


जिला परिषद की जमीनों और संपत्तियों से कम आय पर जताई चिंता

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान यह बात प्रमुखता से सामने आई कि जिला परिषद के पास उपलब्ध कीमती जमीनों और अन्य संपत्तियों के मुकाबले राजस्व की प्राप्ति काफी कम हो रही है। इस गंभीर विषय पर अधिकारियों के साथ घंटों विस्तृत चर्चा की गई और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए।


संपत्तियों के मोनेटाइजेशन के लिए जल्द गठित होगी राज्यस्तरीय कमेटी

मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जिला परिषदों की आय बढ़ाने के लिए जल्द ही एक उच्चस्तरीय 'राज्यस्तरीय कमेटी' का गठन किया जाएगा। यह विशेष कमेटी राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेगी और जिला परिषद की सभी जमीनों व संपत्तियों का धरातल पर जाकर भौतिक निरीक्षण (फिजिकल इंस्पेक्शन) करेगी।


बाजार दर के हिसाब से मिलेगा राजस्व, आर्थिक रूप से मजबूत होंगी स्थानीय निकाय

उन्होंने स्पष्ट किया कि कमेटी इस बात का गहन आकलन करेगी कि इन संपत्तियों का मोनेटाइजेशन (व्यवसायीकरण) कैसे किया जाए, ताकि जिला परिषद को बाजार दर के अनुरूप अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त हो सके। इससे जिला परिषदें आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगी।


ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

NSIT
Nsmch

दीपक प्रकाश ने कहा कि राजस्व में बढ़ोतरी होने से जिला परिषदों के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय निकायों द्वारा चलाए जा रहे बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी।

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट