LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Asaduddin Owaisi On Modi: पीएम मोदी और मां पर अभद्र टिप्पणी विवाद पर ओवैसी ने दी नसीहत, कह दी इतनी बड़ी बात

Asaduddin Owaisi On Modi: दरभंगा में पीएम मोदी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर ओवैसी ने विपक्ष को नसीहत दी। अमित शाह ने राहुल गांधी से माफी की मांग की। वहीं ओवैसी ने अमेरिका के 50% टैरिफ पर भी चिंता जताई।

 Asaduddin Owaisi On Modi
असदुद्दीन ओवैसी का बयान- फोटो : SOCIAL MEDIA

Asaduddin Owaisi On Modi: दरभंगा में इंडिया गठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर अपमानजनक टिप्पणी की गई। इस बयान ने देश की राजनीति को गरमा दिया। पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है जिसने विवादित टिप्पणी की थी।

ओवैसी की नसीहत राजनीति में शालीनता जरूरी

हैदराबाद के सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस विवाद पर कहा कि आप बोलें, विरोध करें और जितना चाहें आलोचना करें। लेकिन अगर शालीनता की सीमा पार करते हैं तो यह गलत है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की आलोचना करना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना बहस को अश्लील बना देता है।ओवैसी ने यह भी कहा कि अगर कोई और ऐसी गलती करता है तो हमें उसकी नकल नहीं करनी चाहिए।

अमित शाह का पलटवार राहुल गांधी मांगे माफी

इस पूरे विवाद पर बीजेपी हमलावर हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया।शाह ने कहा कि पीएम मोदी की मां ने गरीब घर में जीवन जिया और अपने बेटे को मूल्यों के साथ पाला। ऐसे में उन पर टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी को न सिर्फ पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां बल्कि पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।अमित शाह ने इसे कांग्रेस की राजनीति का गिरा हुआ स्तर बताया।

ओवैसी ने ट्रंप के टैरिफ पर जताई चिंता

राजनीतिक विवाद के साथ-साथ ओवैसी ने भारत-अमेरिका व्यापार पर भी बयान दिया।अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ को लेकर उन्होंने कहा कि इससे भारत के 60,000 करोड़ रुपये के निर्यात पर असर पड़ेगा।खासकर मोटर पार्ट्स, ज्वैलरी और रेडिमेड कपड़े प्रभावित होंगे।ओवैसी ने कहा कि फरवरी में पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात के बाद भी यह स्थिति बनी, और अब अमेरिका यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत को जिम्मेदार ठहरा रहा है।

NSIT
Nsmch