LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News : DMCH में हाई वोल्टेज ड्रामा, परीक्षा में बैठने की अनुमति न मिलने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा नर्सिंग छात्र, मचा हड़कंप

Bihar News : दरभंगा में बीएससी नर्सिंग के एक छात्र ने परीक्षा में शामिल होने से रोके जाने पर मोबाइल टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : DMCH में हाई वोल्टेज ड्रामा, परीक्षा में बैठने
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : VARUN

DARBHANGA : दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में बुधवार की दोपहर को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब बीएससी नर्सिंग के एक छात्र ने परीक्षा में शामिल नहीं होने देने से नाराज होकर ट्रॉमा सेंटर के पीछे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार टावर पर चढ़ा छात्र धनंजय पांडेय है, जो मोतिहारी का निवासी तथा डीएमसी नर्सिंग कॉलेज के फाइनल ईयर (सत्र 2023-26) का छात्र बताया जा रहा है। बताया जाता है कि वह हॉस्टल से बाहर रहकर पढ़ाई करता है। छात्र का आरोप है कि उसे बुधवार को आयोजित परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि वह पूर्व में माफीनामा भी जमा कर चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परीक्षा में शामिल नहीं होने देने से आक्रोशित होकर धनंजय पांडे ट्रॉमा सेंटर के पीछे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहीं से अपनी मांगों को लेकर विरोध जताने लगा। घटना की सूचना मिलते ही बेंता, कोतवाली, लहेरियासराय, विश्वविद्यालय, यातायात,सदर तथा अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा छात्र को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने का प्रयास किया जा रहा था।

Diarch GO

मौके पर मौजूद नर्सिंग छात्र रमेश ने बताया कि धनंजय फाइनल ईयर का छात्र है। उसने प्राचार्य को माफीनामा भी दिया था, लेकिन उसे दस दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था। इसी कारण वह आज की परीक्षा में शामिल नहीं हो सका। रमेश के अनुसार कॉलेज की प्राचार्य भी मौके पर पहुंचीं और छात्र को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। करीब दो घंटे से अधिक समय तक तेज धूप में टावर पर मौजूद छात्र की सुरक्षा को लेकर साथी छात्र और प्रशासन दोनों चिंतित नजर आए। 

समाचार लिखे जाने तक छात्र को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी थे और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए था। घटना के बाद डीएमसीएच परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। प्रशासन का कहना है कि छात्र को सुरक्षित नीचे उतारना उनकी पहली प्राथमिकता है।

NSIT
Nsmch

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट