LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Politics: 'कांग्रेस नेताओं पर सरकार का कहर, राहुल गांधी पर दर्ज हुए झूठे मुकदमे' - NSUI का सनसनीखेज आरोप!

Bihar Politics: NSUI के राष्ट्रीय सचिव शादाब अख्तर ने बिहार सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार का दमनकारी रवैया चरम पर है।

 Rahul Gandhi
NSUI का सनसनीखेज आरोप!- फोटो : reporter

Bihar Politics: NSUI के राष्ट्रीय सचिव शादाब अख्तर ने बिहार सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार का दमनकारी रवैया चरम पर है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत 18 कांग्रेस नेताओं और 100 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज करना, सरकार की तानाशाही मानसिकता का घिनौना प्रदर्शन है। यह सरकार विपक्षी आवाजों को कुचलने पर तुली हुई है।

शादाब अख्तर ने आगे कहा कि दलित छात्रों से मिलने के हमारे शांतिपूर्ण प्रयासों को जिस बेरहमी से रोका गया, पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की और बर्बरता का प्रदर्शन किया गया, वह सरकार की दलित और छात्र विरोधी सोच को उजागर करता है। यह सरकार छात्रों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के बजाय, उनकी आवाज को दबाने का शर्मनाक प्रयास कर रही है।

Diarch GO

उन्होंने इस झूठे मुकदमे की कड़ी निंदा करते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी बब्बर शेर हैं और इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हम न्याय और समानता के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

शादाब अख्तर ने बिहार सरकार से दलित छात्रों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने और उनके साथ न्याय करने की मांग की। उन्होंने जनता से इस दमनकारी सरकार के खिलाफ एकजुट होने और न्याय की लड़ाई में साथ देने की अपील की।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर