LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Voter adhikar yatra:भाजपा जदयू के गढ़ में राहुल-प्रियंका की सियासी बुलेट सवारी, स्टालिन संग तेजस्वी भी मैदान में, वोटर अधिकार यात्रा से गरमाया उत्तर बिहार ,

ग्यारहवें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दरभंगा से अपनी यात्रा का आगाज किया और बहन प्रियंका गांधी को बुलेट पर बिठाकर सीधे मुजफ्फरपुर पहुंचे।...

Rahul Priyanka s political bullet ride
राहुल-प्रियंका की सियासी बुलेट सवारी- फोटो : reporter

Voter adhikar yatra:बिहार में वोटर अधिकार यात्रा अब तेजी से सियासी रंग ले रही है। ग्यारहवें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दरभंगा से अपनी यात्रा का आगाज किया और बहन प्रियंका गांधी को बुलेट पर बिठाकर सीधे मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस सियासी सफर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए, जिससे यह कारवां और ताकतवर हो गया।

यात्रा का शेड्यूल बेहद अहम है। बुधवार शाम 4 बजे यात्रा मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड में पहुंचेगी और जिले की चार विधानसभा सीटों—गायघाट, बोचहां, मीनापुर और औराई—से गुजरेगी। इन इलाकों के साथ-साथ नगर विधानसभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा भी यात्रा से प्रभावित होगा। गौरतलब है कि नगर सीट पर कांग्रेस विधायक विजेंद्र चौधरी काबिज हैं।

मुजफ्फरपुर के बाद यात्रा रात में सीतामढ़ी के लिए रवाना होगी। इस दौरान यात्रा को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इंडिया गठबंधन इस पड़ाव को उत्तर बिहार में अपनी पकड़ मजबूत करने का बड़ा मौका मान रहा है।

दरभंगा में मंगलवार से ही जिला प्रशासन और पुलिस सुरक्षा इंतजाम में जुट गए थे। एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार और एसडीपीओ पूर्वी ने जनसभा स्थल जारंग हाई स्कूल और बेरूआ बुनियादी विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां राहुल और इंडिया गठबंधन के सभी नेता दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद काफिला शहर के जीरो माइल की ओर कूच करेगा।

NSIT
Nsmch

प्रियंका गांधी की मौजूदगी और राहुल का बुलेट शो पहले ही माहौल गरमा चुका है। मिथिलांचल और उत्तर बिहार में बीजेपी-जेडीयू के गढ़ को भेदने की इस कवायद में कांग्रेस और राजद ने पूरा जोर झोंक दिया है।