LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: संजय सरावगी की दिवंगत माता जी की श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने दरभंगा पहुंचे नितिन नवीन, राज्यसभा चुनाव के गणित को लेकर सियासी हलचल तेज

Bihar News: दरभंगा की सियासत आज अचानक गरमा गई जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीसरी बार सुबह 11 बजे दरभंगा पहुंचे।...

Nitin Nabin Attends Tribute in Darbhanga RS Poll Buzz Grows
दरभंगा पहुंचे नितिन नवीन- फोटो : reporter

Bihar News: दरभंगा की सियासत आज अचानक गरमा गई जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीसरी बार सुबह 11 बजे दरभंगा पहुंचे। आधिकारिक तौर पर उनका दौरा बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की दिवंगत माता जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए बताया गया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे  रणनीतिक दस्तक माना जा रहा है।

दरभंगा हवाई अड्डा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नारे, फूल-मालाएं और जोश सब कुछ सियासी ताकत का प्रदर्शन कर रहा था। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और सीधे प्रदेश अध्यक्ष के आवास के लिए रवाना हो गए। यही खामोशी कई सवालों को जन्म दे रही है।

Diarch GO

राज्यसभा चुनाव की आहट के बीच उनका यह दौरा खास मायने रखता है। सूबे की पांच राज्यसभा सीटों को लेकर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के बीच मंथन जारी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात में प्रदेश चुनाव समिति के गठन पर मुहर लग सकती है। यही समिति संभावित उम्मीदवारों के नाम तय कर केंद्रीय चुनाव समिति को अंतिम फैसले के लिए भेजेगी।

NSIT
Nsmch

सियासी विश्लेषकों का मानना है कि श्रद्धांजलि सभा के मंच पर भी रणनीति की बिसात बिछ सकती है। भाजपा नेतृत्व इस बार सामाजिक समीकरण और सहयोगी दलों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन करना चाहता है। ऐसे में दरभंगा की यह मुलाकात आने वाले दिनों की राजनीतिक दिशा तय कर सकती है।

दरभंगा की फिज़ा में आज शोक के साथ-साथ सियासत की सरगोशियां भी गूंजती रहीं। फिलहाल, भाजपा खेमे में हलचल तेज है और पूरे प्रदेश की निगाहें इस मुलाकात के नतीजों पर टिकी हैं।

वंदना की रिपोर्ट