LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : दशहरा घूमने आये 9 बच्चे रेलवे स्टेशन के लिफ्ट में फंसे, कड़ी मशक्कत के बाद रेलकर्मियों ने किया रेस्क्यू

Bihar News : दरभंगा में सीतामढ़ी से दशहरा घुमने आये 9 बच्चे रेलवे स्टेशन के लिफ्ट में फंस गए. जिससे कई बच्चे बेहोश हो गए. कड़ी मशक्कत के बाद उनको बाहर निकाला गया.......पढ़िए आगे

Bihar News : दशहरा घूमने आये 9 बच्चे रेलवे स्टेशन के लिफ्ट म
लिफ्ट में फंसे बच्चे - फोटो : VARUN

DARBHANGA : दरभंगा रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट में फंसे नौ बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में तीन बच्चे बेहोश हो गए थे। बच्चों को बचाने के लिए 112 पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई की और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सभी नौ बच्चे सीतामढ़ी जिले से दरभंगा दुर्गा पूजा मेला घूमने के लिए  आए थे। 

मिली जानकारी के मुताबिक गुड्डू कुमार उम्र 16 वर्ष,  राहुल कुमार उम्र 16 वर्ष, अमलेश कुमार उम्र 16 वर्ष, विनय कुमार उम्र 16 वर्ष, विवेक कुमार उम्र 16 वर्ष, रूपम कुमार उम्र 14 वर्ष, आशीष कुमार उम्र-12 वर्ष, मोहम्मद नाजिम उम्र 14 वर्ष और.तनवीर शाह उम्र 9 वर्ष सभी दरभंगा रेलवे स्टेशन करीब तीन बजें पहुंचे। उसी दौरान प्लेटफॉर्म पर सीढ़ी से नीचे उतरने के बजाय लिफ्ट से नीचे उतर रहें थे। 

Diarch GO

नीचे उतरने के दौरान बीच में ही लिफ्ट फंस गया। कुछ देर फंसे रहने के बाद जब किसी का ध्यान उधर नहीं गया तो लिफ्ट में फंसे लोगों ने पहले तो लिफ्ट में दिए गए सहायता नंबर पर कॉल किया। लेकिन कोई फोन नहीं उठाया ,तब बच्चों ने लिफ्ट में फंसने के बाद तुरंत 112 हेल्पलाइन पर फोन करके मदद मांगी। पुलिस और आरपीएफ की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लिफ्ट का दरवाजा खोला और बच्चों को बाहर निकाला। बचाव के बाद बेहोश हुए तीन बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर है। 

इस घटना ने एक बार फिर स्टेशन पर लिफ्ट के रखरखाव और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए उचित व्यवस्था की आवश्यकता को उजागर किया है। सहायक उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया की जैसे ही जानकारी मिली। हमलोगों ने तुरंत कारवाई करते हुए बच्चों को लिफ्ट से निकाला। सभी को सुरक्षित अपने घर जीआरपी के द्वारा भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण की रिपोर्ट