LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Road Accident:पटना से इलाज कराकर लौट रहे परिवार में मातम, NH-27 पर स्कोर्पियो हवा में उछलकर डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत, चार की हालत गंभीर

एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर हवा में उछली और सीधे दूसरे लेन में जाकर डिवाइडर से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया ....

 Darbhanga Road Accident
NH-27 पर भीषण हादसा- फोटो : reporter

Bihar Road Accident:दरभंगा–मुफ्फरपुर NH-27 फोर लेन पर शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर हवा में उछली और सीधे दूसरे लेन में जाकर डिवाइडर से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और भीतर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

हादसे की सूचना सबसे पहले एक ट्रक चालक ने हाईवे पुलिस को दी। हाईवे मोबाइल पुलिस के इंस्पेक्टर शशिभूषण सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और गैस कटर की मदद से गाड़ी में फंसे चार घायल यात्रियों को बाहर निकलवाकर नजदीकी अस्पताल भेजा। वहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए सभी को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों की स्थिति को अत्यंत चिंताजनक बताया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के रैभी गांव निवासी प्रमोद यादव का पुत्र गुड्डू कुमार अपनी बीमार मां का पटना स्थित IGIMS में इलाज करवाकर स्कोर्पियो से वापस घर लौट रहा था। परिवार के साथ उसके मामा, मौसा और स्कोर्पियो चालक भी सवार थे। लौटते समय दिल्ली मोड़ के पास अचानक गाड़ी बेकाबू हुई और हादसा हो गया। इस दुर्घटना में गुड्डू के मामा, मौसा और स्कोर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

गुड्डू की बीमार मां, जिन्हें इलाज के बाद घर लाया जा रहा था, हादसे में बुरी तरह घायल हो गईं और उनके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया है। बाकी घायलों की स्थिति भी नाज़ुक बनी हुई है और अस्पताल में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

NSIT
Nsmch

तेज रफ्तार, रात का अंधेरा और हाईवे पर वाहनों की भारी आवाजाही इन सबने मिलकर NH-27 पर एक और परिवार की जिंदगी को गहरे सदमे में धकेल दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर