LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar New Kendriya Vidyalayas: बिहार में नया केंद्रीय विद्यालय शुरू, इस सत्र से गूंजेगी क्लासरूम की घंटी, एडमिशन शुरु, सरकार का बड़ा फैसला

Bihar New Kendriya Vidyalayas: बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में चार नए केंद्रीय विद्यालयों की शुरुआत को लेकर सियासी गलियारों में गर्माहट तेज हो गई है। ...

New Kendriya Vidyalayas to be opened in Bihar
बिहार में नया केंद्रीय विद्यालय शुरू- फोटो : social Media

Bihar New Kendriya Vidyalayas: मुल्क की सियासत में शिक्षा एक बार फिर केंद्रीय मुद्दा बनती नजर आ रही है। बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में चार नए केंद्रीय विद्यालयों की शुरुआत को लेकर सियासी गलियारों में गर्माहट तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने इन संस्थानों को मंजूरी देकर जहां लोगों को शिक्षा की सहूलियत देने का दावा किया है, वहीं विपक्ष इसे सियासी मंसूबेबंदी का हिस्सा बता रहे हैं।केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के तहत शुरू हो रहे ये नए केंद्र विद्यालय इस शैक्षणिक साल से ही अपनी सेवाएं शुरू कर देंगे। हुकूमत के मुताबिक यह फैसला दिसंबर 2024 और अक्टूबर 2025 में जारी फरमानों के बाद लिया गया, जिसमें जमीन का हस्तांतरण और अस्थायी ढांचे की उपलब्धता को शर्त बनाया गया था।

बिहार के दरभंगा (AIIMS) और उत्तर प्रदेश के शामली में बालवाटिका से लेकर कक्षा 5 तक की तालीम दी जाएगी, जबकि जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में सीधे प्राथमिक कक्षाओं (1 से 5) का आगाज होगा। जब तक पुख्ता (स्थायी) इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं हो जाता, ये तमाम इदारे सरकारी स्कूल परिसरों या तयशुदा अस्थायी मकानों से चलाए जाएंगे। यह कदम उन इलाकों में उठाया गया है, जहां शिक्षा की बुनियाद को मजबूत करने की सख्त जरूरत लंबे वक्त से महसूस की जा रही थी। हुकूमत इसे शैक्षिख इंसाफ का नाम दे रही है।

Diarch GO

केवीएस ने भी पुष्टि की है कि सभी जरूरी जमीन और अस्थायी सहूलियतें मुहैया करा दी गई हैं, जिससे बिना किसी देरी के स्कूलों का आगाज हो सके। दाखिला प्रक्रिया भी 30 दिनों के अंदर मुकम्मल करने का हुक्म दिया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को फायदा मिल सके।

इस बीच 2026-27 सत्र के लिए एडमिशन का अमल भी शुरू हो चुका है। कक्षा 1 की पहली अनंतिम सूची जारी कर दी गई है, जबकि बाकी लिस्टें सीटों की उपलब्धता के मुताबिक जारी होंगी।

NSIT
Nsmch