LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

BIHAR NEWS - अगलगी के शिकार पीड़ित परिजनों का दर्द बांटने पहुंचे मुकेश सहनी, सरकार से की मुआवजे की मांग

BIHAR NEWS - दरभंगा में गरीबों की बस्ती में लगी आग की घटना से दुखी मुकेश सहनी ने पीड़ितप परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान सरकार की तरफ से मुआवजे की राशि पर सवाल उठाया, कहा जो राशि मिल रही है, वह पर्याप्त नहीं है।

BIHAR NEWS - अगलगी के शिकार पीड़ित परिजनों का दर्द बांटने पह

DARBHANGA - विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज दरभंगा जिले के मोतीपुर पंचायत के आंदोली वार्ड 13 में पहुंचे और पिछले दिनों आग लगने के कारण बेघर हुए लोगों से मुलाकात की और पीड़ित परिजनों को खाने-पीने का सामान वितरण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को आगे भी मदद का भरोसा दिया।

Diarch GO

श्री सहनी ने इस दौरान कहा कि आगलगी के शिकार अधिकांश गरीब और पिछड़े वर्ग के होते हैं। इनका घर झोपड़ीनुमा होता है जो आग लगने से राख हो जाता है और इनकी जिंदगी की कमाई स्वाहा हो जाती है। ऐसे में सरकार 12 हजार रुपये सहायता देती है। उन्होंने कहा कि जिसका सब कुछ समाप्त हो गया हो, वह 12 हजार रुपये से फिर से जीवन को पटरी पर कैसे ले सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार को कम से कम ऐसे परिवार को एक लाख रुपये की सहायता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमलोगों की सरकार बनी तो ऐसी व्यवस्था जरूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों को पार्टी द्वारा सहायता पहुंचाई गई है और आगे भी इन्हें मदद दी जाएगी।

NSIT
Nsmch