LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Political News : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएँगे मंत्री जीवेश मिश्रा, जानिए क्या है वजह...

Bihar Political News : बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर मुकदमा दर्ज कराएँगे. साथ ही उन्होंने अपनी हत्या की साजिश करने का भी आरोप लगाया है......पढ़िए आगे

Bihar Political News : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर मानहान
तेजस्वी पर मुकदमा - फोटो : SOCIAL MEDIA

Darbhanga : बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार ने मारपीट करने के आरोप के बाद अपने आप को निर्दोष बताया। वही तेजस्वी यादव द्वारा नकली दवा बेचने वाले बयान पर मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नोटिस भेजने वाले हैं। कहा दो से तीन दिन के अंदर उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे। मंत्री जीवेश कुमार बीती रात एक यूट्यूबर दिलीप कुमार सहनी के साथ हुई मारपीट की घटना के संबंध में दरभंगा के सर्किट हॉउस अपना सफाई दे रहे थे।

वही मंत्री जीवेश कुमार जाले विधानसभा क्षेत्र से 2020 के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले डॉ मसकुर अहमद रहमानी का फोटो मोबाइल में दिखाते हुए कहा कि इनलोगो ने मेरी हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने भगवान का शुक्र बताते हुए कहा की उनकी कृपा से बीती रात उनकी जान बच गई। 

वही उन्होंने कहा कि बीती रात वे निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष और स्कार्ट वाहन के साथ निकल गए थे। उसके बाद यह घटना घटी है। इस मामले की पूरी तरह जाँच की जाएगी। अगर वह दोषी पाए गए तो वह सजा भुगतने को तैयार हैं। 

वही जीवेश कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव जिस निर्लज्जता के साथ सिंहवाड़ा आये थे। उसी संजीदगी के साथ मुजफ्फरपुर जिला के काँटी चले जाएँ। जहां इसराईल मंसूरी के ऊपर जो केस दर्ज हुआ हैं। उसपर भी अपना हमदर्दी दिखाने का काम करे। उसके बाद चम्पा विश्वास के परिवार को खोजकर उनसे क्षमा मांगे। जिस प्रकार उनके पिताजी लालू प्रसाद यादव नेशनल चैनल के पत्रकार को दो मुक्का मारेंगे तो नाच कर गिर जाएंगे। उनसे भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव माफ़ी मांग ले। वही उन्होंने प्रशासन से पुरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मैं दोषी पाया जाता हूँ तो मुझे भी सजा मिले।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट