LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: दरभंगा बना सियासत का अखाड़ा, मंत्री जीवेश पर यूट्यूबर की पिटाई का आरोप, दोनों तरफ से हुई एफआईआर दर्ज

Bihar News:मंत्री जीवेश मामले में दोनों तरफ़ से FIR दर्ज हुई। मंत्री के बॉडीगार्ड ने सिंहवाड़ा थाने में केस दर्ज कराया तो दूसरी तरफ़ दिलीप सहनी ने खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की उपस्थिति में मंत्री और उनके गार्ड्स पर एफआईआर दर्ज कराया है।

Bihar News: दरभंगा बना सियासत का अखाड़ा, मंत्री जीवेश पर यूट
दरभंगा बना सियासत का अखाड़ा- फोटो : reporter

Bihar News: दरभंगा की ज़मीन सियासी तूफ़ान का गवाह बनी हुई है। मामला नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा से जुड़ा है, जिनपर आरोप है कि उन्होंने एक मीडिया कर्मी, यूट्यूबर दिलीप कुमार सहनी के साथ बदसलूकी और मारपीट की। यह घटना जाले प्रकलन क्षेत्र की है, जिसने न केवल स्थानीय राजनीति बल्कि पूरे बिहार की सियासत को तपिश दे दी है।

बताया जा रहा है कि यूट्यूबर दिलीप सहनी ने मंत्री से सवाल पूछा, जिस पर मंत्री ग़ुस्से में आ गए। आरोप है कि उन्होंने पहले धक्का-मुक्की की, फिर कपड़े फाड़ दिए। मामले ने तूल तब पकड़ा जब दोनों तरफ़ से FIR दर्ज हुई। मंत्री के बॉडीगार्ड ने सिंहवाड़ा थाने में केस दर्ज कराया तो दूसरी तरफ़ दिलीप सहनी ने खुद मंत्री और उनके गार्ड्स पर गंभीर आरोप लगाए।एफआईआर तेजस्वी की उपस्थिति में दर्ज कराया गया है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे “शर्मनाक और निंदनीय” करार दिया। वे सीधे दरभंगा पहुंचे और घायल यूट्यूबर से अस्पताल में मुलाक़ात की। इसके बाद तेजस्वी खुद दिलीप सहनी को साथ लेकर सिंहवाड़ा थाने पहुंचे और मंत्री जीवेश के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करवाई।

तेजस्वी ने मीडिया से कहा कि अगर मंत्री को तुरंत हिरासत में नहीं लिया गया, तो दरभंगा में चक्का जाम होगा।इस घटना ने राज्य की सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी है। विपक्ष इसे “मीडिया की आवाज़ दबाने की साज़िश” बता रहा है, जबकि सत्ता पक्ष ने अब तक खुलकर सफाई नहीं दी है।

NSIT
Nsmch

मंत्री जीवेश मिश्रा पर आरोप लगने के बाद यह मामला कानून बनाम सत्ता की लड़ाई में बदल चुका है।यह पूरा मामला अब सिर्फ़ एक यूट्यूबर की पिटाई नहीं रहा, बल्कि विपक्ष की सियासी चालों का केंद्र बन चुका है।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर