LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

अश्लील वीडियो वायरल होने पर भारी बवाल : युवक को खंभे से बांधकर पीटा, पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Bihar News : दरभंगा जिले में एक युवक को ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की। मामला अश्लील वीडियों के वायरल होने से जुड़ा है। डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच युवक को ग्रामीणों की भीड़ से बचाकर अपने हिरासत में लिया...

अश्लील वीडियो वायरल होने पर भारी बवाल : युवक को खंभे से बांध
अश्लील वीडियो वायरल होने पर युवक को खंभे से बांधकर पीटा- फोटो : वरुण ठाकुर

Darbhanga : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां वीडियो सामने आते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने एक विवाहित युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरातफरी और तनाव का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया।


पत्नी के मोबाइल पर वीडियो भेजकर दी थी धमकी

इस पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि यह वीडियो खुद आरोपी युवक ने अपनी पत्नी को भेजा था। पीड़ित पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध बनाए और उस दौरान खुद ही उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने वह वीडियो प्रताड़ित करने के उद्देश्य से अपनी पत्नी के मोबाइल पर भेज दिया। पत्नी को भेजने के बाद यह आपत्तिजनक वीडियो धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गया, जिससे सामाजिक मर्यादा को ठेस पहुंचने पर ग्रामीण भड़क गए।


शादी के बाद से ही मायके में रह रही थी पीड़िता

पीड़ित महिला ने पुलिस के सामने अपने ससुराल वालों और पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसके साथ लगातार मारपीट की जा रही थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना और दुर्व्यवहार से तंग आकर वह अपने मायके चली गई थी। महिला ने बताया कि मायके में ही उसकी डिलीवरी (बच्चे का जन्म) हुई और इलाज से लेकर नवजात की देखरेख का पूरा खर्च उसके गरीब मायके वालों ने ही उठाया।


दूसरी शादी रचाने के लिए ससुराल वाले दे रहे थे दबाव

महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे हमेशा के लिए घर से निकालकर अपने बेटे की दूसरी शादी कराने की साजिश रच रहे थे। उसका पति अक्सर उसे फोन पर या सामने दूसरी महिला को घर लाने की खुली धमकी देता था। अपनी इसी धमकी को सच साबित करने के लिए उसने दूसरी महिला के साथ संबंध बनाकर वीडियो भेजा। पीड़िता ने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाते हुए आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने कहा- समाज पर पड़ रहा गलत असर

इधर, घटना के बाद सिंहवाड़ा थाना पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है और मामले की सत्यता की जांच में जुट गई है। दूसरी ओर, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की अनैतिक और अश्लील घटनाएं ग्रामीण समाज के ताने-बाने और युवाओं की मानसिकता पर बेहद गलत असर डालती हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि वीडियो वायरल करने और महिला को प्रताड़ित करने के मामले में कानून के तहत सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके।


वरुण ठाकुर की रिपोर्ट