LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: दरभंगा में कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग, 3 जिलों से मांगी गई फायर ब्रिगेड, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कबाड़ी दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटे इतनी भयंकर थी कि 3 जिलों से फायर ब्रिगेड मांगा पड़ा।

आग
कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां NH-27 हाइवे के किराने एक कबाड़ी दुकान में भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने इतनी विकराल रुप ले लिया कि तीन जिलों से फायर ब्रिगेड बुलाना पड़ा। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। अगलगी की घटना की भयावह वीडियो भी सामने आाय है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि आग की लपटें दूर-दूर कर दिखाई दे रही है। 

कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग 

जानकारी अनुसार दरभंगा। NH-27 हाइवे के किनारे रानीपुर पासवान टोला के पास स्थित एक कबाड़ी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं और आसपास के तीन गांवों के लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कबाड़ी दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। इसी कारण आग तेजी से फैलते हुए आसपास के खेतों तक पहुंच गई।

Diarch GO

तीन जिलों से मंगाई गई फायर ब्रिगेड 

आग की भयावहता को देखते हुए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालात की गंभीरता को देखते हुए दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की टीमें भी बुलाई गईं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और लगातार पानी के छिड़काव के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया जा सका। 

इलाके में फैली सनसनी 

देर रात तक दमकल कर्मी मौके पर डटे रहे। इस दौरान स्थानीय युवकों ने भी साहस दिखाते हुए कबाड़ी दुकान से सामान बाहर निकालकर आग को फैलने से रोकने में मदद की। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने प्रयास नहीं किए होते, तो आग आसपास के तीन गांवों तक फैल सकती थी और सैकड़ों घर जलकर खाक हो सकते थे फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण की रिपोर्ट