LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : दरभंगा में नाबालिग के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी के घर चला बुलडोजर, पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

Bihar News : नाबालिग के अपहरण मामले को लेकर दरभंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.जहाँ आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : दरभंगा में नाबालिग के अपहरण मामले में बड़ी कार्
आरोपी के घर चला बुलडोजर - फोटो : SOCIAL MEDIA

Darbhanga : जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद सितारे नदाफ के घर पर कुर्की-जब्ती की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है, जो घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं।

इश्तिहार के बाद भी नहीं किया आत्मसमर्पण

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले ही कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। न्यायालय के आदेशानुसार पूर्व में आरोपियों के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चस्पा किया गया था। उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके, न तो किसी आरोपी ने गिरफ्तारी दी और न ही न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। समय सीमा समाप्त होने के बाद पुलिस ने कुर्की-जब्ती का कठोर कदम उठाया।

Diarch GO

बुलडोजर और ट्रैक्टर के साथ पहुंची पुलिस

बुधवार को भारी पुलिस बल बुलडोजर और ट्रैक्टरों के साथ आरोपी सितारे नदाफ के घर पहुंचा। पुलिस टीम ने घर के दरवाजे-खिड़कियों को उखाड़ने के साथ-साथ घर में मौजूद अलमारी, फर्नीचर, पलंग, कुर्सी, टेबल और अन्य कीमती सामान जब्त कर लिया। सारा सामान ट्रैक्टर पर लादकर थाने ले जाया गया। इस कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

परिजनों ने लगाया 'लव जिहाद' और धर्म परिवर्तन का आरोप

पीड़िता के परिजनों ने इस मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे 'लव जिहाद' का मामला बताते हुए कहा कि मुख्य आरोपी सितारे नदाफ पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। परिजनों का आरोप है कि उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपी पूर्व में लड़की को धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की धमकी देता रहा था, जिससे परिवार गहरे सदमे और डर में है।

NSIT
Nsmch

पांच अभियुक्तों पर पुलिस की पैनी नजर

इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद सितारे नदाफ के साथ-साथ मो. चमन, मो. अनवर, मो. जमाहिर नदाफ और जमीला खातून को नामजद किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी फरार अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट