LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Love triangle दरभंगा में क्यों हुई थी रामाश्रय यादव की हत्या?, Triangle Love को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

Love triangle एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मीडिया से बातचीत के क्रम में बताया कि इस हत्या कांड में शामिल एक अभियुक्त मुकेश यादव को गत पांच फरवरी को गिरफ्तार किया गया था.

Love triangle

Love triangle दरभंगा में  त्रिकोण प्रेम में उच्च माध्यमिक विद्यालय अदलपुर के सहायक शिक्षक रामाश्रय यादव की हत्या की गयी थी. इसका खुलासा हत्याकांड के 55 दिनों बाद मंगलवार को पुलिस ने किया है. पुलिस ने हत्या कांड में संलिप्त सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो देसी कट्टा, चार जिन्दा कारतूस सहित आधा दर्जन मोबाइल भी बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों में सहरसा जिला के महिषी थाना के झाड़ा निवासी नीरस यादव का पुत्र रंजन यादव उर्फ निरंजन यादव, सहरसा जिला के भर्राही थाना क्षेत्र के घुरगांव निवासी दीपनारायण यादव का पुत्र सुबोध कुमार, सहरसा जिले के महिषी थाना के सिरवार निवासी सकलदेव यादव का पुत्र प्रभाकर यादव, दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना अंतर्गत बहेड़ा निवासी बौअन यादव का पुत्र लालो यादव व लालो यादव का पुत्र हीरा यादव, कुशेश्वरस्थान थाना के अदलपुर निवासी भीना यादव का पुत्र राम चन्द्र पासवान तथा सुपौल जिले के पिपरा थाना के अमहा सायफन निवासी शम्भु कुमार चौधरी शामिल हैं. 

इसमें शम्भु चौधरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के ही शिक्षक हैं, जबकि रामचन्द्र पासवान उच्च माध्यमिक विद्यालय अदलपुर के एचएम हैं. इस बाबत एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मीडिया से बातचीत के क्रम में बताया कि इस हत्या कांड में शामिल एक अभियुक्त मुकेश यादव को गत पांच फरवरी को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में उसने इस हत्या मामले में संलिप्त अपने तीन अन्य साथी रंजन कुमार, सुदर्शन कुमार झा व सुबोध कुमार का नाम बताया था. उसी समय से पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में जुट गयी थी. इसी क्रम में रंजन यादव, सुबोध कुमार तथा प्रभाकर यादव को झाड़ा घाट गोबराही रंगेलीपुर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली. 

इनके पास से दो देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किये गये. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में रंजन यादव ने बताया कि कुशेश्वरस्थान के बहेड़ा निवासी गंगा यादव, लालो यादव तथा हीरा यादव ने सुपारी दी थी. पांच लाख की सुपारी दी गयी थी, जिसमें हाइ स्कूल मैदान में अग्रिम के रूप में 50 हजार रुपए दिये गये थे. हत्या की मुख्य वजह मृतक रामाश्रय यादव तथा गंगा यादव व लालो यादव के बीच गांव में वर्चस्व कायम करने को लेकर चल रही आपसी रंजिश थी. इसके लिए अपराधी ने मृत शिक्षक के साथ पहले नजदीकी बढ़ायी. दो साल से हत्या की फिराक में था. दो साल पहले फायरिंग भी की थी, पर किस्मत से वह बच गया.

इसी बीच मृतक शिक्षक की जान का दुश्मन कथित प्रेम प्रसंग भी बन गया. उमावि अदलपुर के प्रधानाध्यापक रामचन्द्र पासवान भी उसकी जान के दुश्मन बन गये. एसडीपीओ ने बताया कि घटना के समय मौजूद शिक्षिका व मृतक शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के बीच चल रहे त्रिकोणात्मक प्रेम प्रसंग के कारण मुकेश यादव को हत्या की सुपारी रामचंद्र ने दी थी. मुकेश से मृतक के सहकर्मी शिक्षक शंभु चौधरी ने पासवान से मुलाकात करायी थी. इस मामले में मृतक रामाश्रय के दो दुश्मनों ने अलग-अलग गुट को हत्या की सुपारी दी थी. दोनों गुट ने मिलकर घटना को अंजाम दिया. स्कूल जाने के क्रम में बाइक रोक गोली मार उसकी हत्या कर दी.

NSIT
Nsmch

इस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी में एसडीपीओ चौधरी के अलावा घनश्यामपुर के पुनि अजित कुमार, कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, तिलकेश्वर के थानाध्यक्ष अंकित चौधरी, जमालपुर के थानाध्यक्ष राहुल कुमार, बड़गांव की थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी, कुशेश्वरस्थान के पुअनि शम्भु प्रसाद ठाकुर, सअनि अभय कुमार सिंह, रुपेन्द्र कुमार सिंह टोप्पो सहित कई अन्य पुलिस एवं चौकीदार शामिल थे.एडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी रंजन यादव, प्रभाकर यादव एवं मुकेश यादव पर अन्य जिलों में कई अपराधी मामले दर्ज हैं. वहीं लालो यादव, हीरा यादव व रामचंद्र पासवान पर कुशेश्वरस्थान थाना में कई मामले अंकित हैं.