LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News : दरभंगा में जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, बाल-बाल बचे 25 श्रद्धालु, गुंबद हुआ क्षतिग्रस्त

Bihar News : दरभंगा के होरलपट्टी गांव स्थित जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर तेज बारिश और गरज के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मंदिर के गुंबद का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : दरभंगा में जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आकाश
मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली - फोटो : Varun

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ होरलपट्टी गांव स्थित प्रसिद्ध जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर आकाशीय बिजली गिर गई। यह घटना उस समय हुई जब इलाके में तेज बारिश के साथ भीषण गर्जना हो रही थी। बिजली गिरने की जोरदार आवाज से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मंदिर के गर्भगृह में उस समय करीब 25 श्रद्धालु मौजूद थे, जो पूरे भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना में लीन थे। राहत की बात यह रही कि इतनी भीषण प्राकृतिक आपदा के बावजूद मंदिर में मौजूद कोई भी श्रद्धालु घायल नहीं हुआ। भक्तों ने इसे बाबा भोलेनाथ का चमत्कार माना है कि इतनी भारी बिजली गिरने के बाद भी सभी श्रद्धालु सुरक्षित निकल आए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण और बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिर परिसर की ओर दौड़ पड़े। मंदिर के गुंबद का ऊपरी हिस्सा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया है। मंदिर की संरचना को नुकसान पहुंचा है, लेकिन मंदिर का मुख्य ढांचा सुरक्षित बताया जा रहा है, जिससे एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई।

Diarch GO

आकाशीय बिजली के गिरते ही वहां मौजूद भक्तों में दहशत फैल गई थी, लेकिन जब सभी सुरक्षित पाए गए, तब लोगों ने राहत की सांस ली। मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों का हुजूम मंदिर परिसर में जुट गया, जो मंदिर के नुकसान को देखकर स्तब्ध थे।

फिलहाल, मंदिर समिति की ओर से गुंबद को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा सके। मंदिर प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए भक्तों से अपील की है कि वे मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य तक सावधानी बरतें। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में चर्चा है कि कैसे एक बड़ा हादसा महादेव की कृपा से टल गया।

NSIT
Nsmch

वरुण की रिपोर्ट