LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: आईटीआई कॉलेज पर भू-माफियाओं ने किया हमला, JCB से की तोड़फोड़, ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 छात्र घायल

Bihar News: आईटीआई कॉलेज पर भूमाफियाओं ने हमला कर दिया। भू-माफियाओं ने कॉलेज में जेसीबी से तोड़फोड़ मचा दी और फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया। इस घटना में दो छात्र घायल हो गए।

भू-माफियाओं का तांडव
भू-माफियाओं का तांडव - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुड़िया पंचायत के टाली गुमती में गुरुवार शाम जमीन विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। यहां चल रहे एक प्राइवेट आईटीआई कॉलेज पर भू-माफिया ने अचानक धावा बोलते हुए जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी दौरान हॉस्टल में मौजूद दो छात्र घायल हो गए।

आईटीआई कॉलेज में भू माफियाओं का हमला

आईटीआई संचालक रहबर आलम ने बताया कि विरोध करने पर उन पर फायरिंग भी की गई। सूचना पाकर भालपट्टी सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। सदर डीएसपी ने भी फायरिंग की पुष्टि की है।

जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जमीन पर पहले से विवाद चल रहा था। गुरुवार को असामाजिक तत्व जेसीबी लेकर कब्जे की नीयत से पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन गश्ती दल के पहुंचने से पहले ही तोड़फोड़ और फायरिंग हो चुकी थी।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग

घटनास्थल पर पहुंचे भालपट्टी थानाध्यक्ष को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोग वरीय अधिकारियों को बुलाने और तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे। देर शाम एसडीपीओ राजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और कहा कि मामले की जांच जारी है तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण की रिपोर्ट