LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Politics : दरभंगा पहुंचे कन्हैया ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा बिहार में खुद का चाहती है मुख्यमंत्री ताकि संसाधनों पर हो अडानी का कब्ज़ा

Bihar Politics : दरभंगा पहुंचे कन्हैया ने भाजपा पर साधा निशा

Darbhanga : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बिहार में "पलायन रोको, नौकरी दो" नारो के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कन्हैया की यह यात्रा अहम मानी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पदयात्रा दरभंगा पहुंची। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दुनिया में जिस तरह पानी कम हो रहा है दुनिया भर के पूंजीपतियों और कारोबारी की नजर बिहार के पानी पर है।

कहा की जब औद्योगिक प्रांगण का विकास होना था। तब औद्योगिकरण नहीं हुआ। जब इंडस्ट्रियल ऑटोमेटिक हो गया है। लोकल लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा। तब ये लोग छोटा-छोटा यूनिट लेकर आ रहे हैं। ताकि यहां का पानी का दोहन किया जा सके। यहां जो बड़ी-बड़ी सड़क बन रही है हमारे आसपास। हमारे पास तो इनकम ही नहीं है तो सड़क बना रहे हैं। किसके लिए सड़क बना रहे हैं। यहां के संसाधन को लूट कर ले जाने के लिए। 

Diarch GO

कन्हैया ने कहा की आपको क्या लगता है मखाना पर प्रधानमंत्री जी भाषण देकर मस्का मार के गए है। यहां की संसाधनों पर उद्योगपतियों की नजर है। मैं चुनाव की बात नहीं कर रहा हूं। जब चुनाव होगा इस मुद्दे पर धमक के साथ बोलेंगे। भाजपा बिहार में किसी प्रकार चाहती है कि उनका मुख्यमंत्री बने। भाजपा का मुख्यमंत्री बनने का मतलब है कि बिहार का संसाधन अडानी के हाथ में होगी।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट