LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Doctors Strike: DMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, OPD सेवा ठप, मरीज बेहाल

Bihar Doctors Strike: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आज से ओपीडी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।.....

Junior Doctors Strike
DMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल- फोटो : reporter

Bihar Doctors Strike: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आज से ओपीडी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। वजह है जूनियर डॉक्टरों का हड़ताल पर जाना। हड़ताल की घोषणा होते ही अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया। दूर-दराज़ से इलाज कराने पहुंचे मरीज सुबह से लंबी कतारों में खड़े रहे, लेकिन डॉक्टरों के न मिलने से वे निराश होकर लौटते दिखे।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया है। उनकी प्रमुख मांगों में शामिल हैं—

पीजी करने के बाद बॉण्ड पोस्टिंग की अवधि 3 साल से घटाकर 1 साल करना।

उस एक साल की सेवा को सीनियर रेजिडेंट (SR) अनुभव प्रमाणपत्र के रूप में मान्यता देना।

बॉण्ड पेनाल्टी को 25 लाख से घटाकर 10 लाख करना।

बॉण्ड की रकम जमा करने की समय सीमा को कम करना।

डॉक्टरों के अनुसार, यह बदलाव युवाओं को राहत देगा और भविष्य की राह आसान बनाएगा।

हड़ताल की वजह से जहां ओपीडी सेवाएं बंद हो गई हैं, वहीं इमरजेंसी सेवाएं फिलहाल चालू रखी गई हैं। मगर सवाल यह है कि रोज़ाना हजारों की संख्या में आने वाले सामान्य मरीजों का क्या होगा?

अस्पताल प्रशासन की ओर से हड़ताल पर गए डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया गया है। DMCH अधीक्षक ने भी हड़ताल की पुष्टि की और कहा कि “समस्या का समाधान वार्ता से जल्द निकाला जाएगा।”

NSIT
Nsmch

मरीजों का कहना है कि सरकार और डॉक्टरों को जल्द से जल्द बीच का रास्ता निकालना चाहिए। दरभंगा के एक मरीज ने कहा—“इलाज के लिए 80 किलोमीटर दूर से आए हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं मिलने से निराशा हाथ लगी। गरीब मरीज़ कहाँ जाएंगे?”

यह पहला मौका नहीं है जब जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे हों। पहले भी कई बार ऐसी परिस्थितियों में मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर