LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar politics - भाई-भतीजावाद की पार्टी नहीं है जन सुराज, दरभंगा में प्रशांत किशोर ने कर दिया साफ

Bihar politics - बिहार बदलाव यात्रा पर निकले जनसुराज नेता प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी दूसरे दलों की तरह भाई-भतीजावाद की राजनीति नहीं करती है।

Bihar  politics - भाई-भतीजावाद की पार्टी  नहीं है जन सुराज,
दरभंगा में जन सुराज- फोटो : नरोत्तम कुमार

Darbhanga - जनसुराज नेता प्रशांत किशोर का बिहार बदलाव यात्रा आज दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से लेकर सीएम नीतीश  कुमार पर जमकर बोला। उन्होंने कहा कि हमलोग किसी भाई-भतीजावाद को नहीं मानते  हैं। जो चोरी किया है, उन्हें छोड़ेंगे नहीं, इन्हें दौड़ाकर पकड़ा जाएगा। इनकी आनेवाली पीढ़ी   से पैसा वसूला जाएगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश  कुमार को चुनाव में हार का डर सता रहा  है. उन्हें पता  है कि जनसुराज ने पेंशन और मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है।  यही  कारण है कि उन्होंने चुनाव से पहले पेंशन और मानदेय बढ़ा दिया। यह डर  ही  है  कि तीन साल जिन छात्रों को लाठी से पिटवाया, उन्हीं के लिए डोमिसाइल लागू कर दिया।

Goal 2026

एसआईआर पर बात करते  हुए पीके ने कहा  कि वह लोग 5 परसेंट लोगों का नाम काट सकते हैं। लेकिन हमारे पास अभी भी 95 परसेंट लोग हैं। इन्हें वोट देने से कैसे रोकेंगे। यही लोग चुनाव में सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे।

सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर के भूमिपूजन में आ रहे गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह लोग सिर्फ चुनाव के समय में बिहार आते  हैं। इसके अलावा न तो पीएम मोदी और न ही राहुल गांधी कभी बिहार में एक रात   के लिए भी  रुकते हैं।

NSIT
Nsmch

उन्होंने अमित शाह के बिहार दौरे पर कहा  कि सीतामढ़ी की जनता पेयजल की समस्या से जूझ रही है। लेकिन उसको लेकर कोई बात नहीं  की गई। यहां सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम करने के लिए आते हैं। 

इस दौरान सम्राट चौधरी-जीतन राम मांझी को प्रशांत किशोर ने घेरा, कहा- ये नेता डरकर हमको भाई बता रहे हैं, लेकिन हम भाई-भतीजावाद नहीं करते, किसी को नहीं छोड़ेंगे।

रिपोर्ट - नरोत्तम कुमार