LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime News : दरभंगा में बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में चल रहा है इलाज, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : दरभंगा में बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़

DARBHANGA : जिले के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के ज्ञान भारती स्कूल के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने ताबड़तोड़ एक युवक पर फायरिंग की घटना की अंजाम दिया है। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में युवक को पांच गोली मारी गई है। जिसमे दो गोली पेट मे जाकर लगी है जबकि हाथ मे भी दो गोली मार दी है। गोली लगने से घायल युवक को गंभीर अवस्था मे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती किया गया है।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना वर्चस्व की लड़ाई बताया जा रहा है। गोलीबारी में घायल युवक की पहचान राजेश पासवान के पुत्र शिवम कुमार पासवान 17 वर्ष के रुप मे हुई है। युवक के हाथ और पेट मे गोली मारी गई है। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घायल युवक द्वारा बताये गए बदमाश अन्नू ,बादल और मुरारी की तलाश में पुलिस ने छापेमारी करने में जुट गई है। वही जख्मी युवक शिवम पासवान ने बताया की वह चाय पीकर जेपी चौक से घर लौट रहा था। 

इस दौरान ज्ञान भारती स्कूल के पास चार से पांच बदमाशों ने घेरकर रंगदारी की मांग करने लगे है। उसकी जेब मे पांच रुपये थे जिसे अन्नू,बादल और मुरारी ने छीन लिया। उसके बाद और पैसे का डिमांड किया जाने लगा। जब मैंने नहीं दिया तो ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें मेरे पेट मे दो गोली और हाथ मे दो गोली मार दी गई है। लेकिन मैंने यह नहीं देखा कि किसके फायरिंग से मेरे पेट मे गोली लगी है। इस पूरे मामले पर विश्विद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया की ज्ञान भारती स्कूल के पास गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें एक शिवम कुमार ने युवक के पेट मे दो गोली लगी है और दो गोली हाथ मे लगी है। घायल अवस्था मे उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। घायल युवक ने कुछ बदमाशों के बताए है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट