LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Politics - राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में ‘पप्पूवादियों’ ने किया विरोध प्रदर्शन, अमित शाह और सम्राट चौधरी का फूंका पुतला

Bihar Politics - राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में ‘पप्प
पप्पूवादियों ने किया सड़क पर प्रदर्शन- फोटो : varun thakur

Darbhanga - पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव के आवाहन पर बिहार के तमाम जिलों में पप्पू वादियों ने कांग्रेस के समर्थन में सड़क पर उतरकर जोरदार नाड़ाबाजी करते हुए देश के गृहमंत्री एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन खान चौक पर किया गया। अध्यक्षता पप्पू वादी छात्र नेता साई कुमार निरुपम एवं कुणाल पांडे संयुक्त रूप से कर रहे थे। 

पुतला दहन के बाद पप्पू वादी नेता चुनमुन यादव ने अपने बयान में कहा जब प्रशासन को मालूम था विपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्रों से संवाद करने अंबेडकर छात्रावास आ रहे हैं। उसकी तैयारी भी की जा रही थी, फिर क्या वजह हुई प्रशासन द्वारा उनके चिन्हित स्थल को बदलकर जननायक प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी जी का प्रोग्राम टाउन हाल में जबरन कराया जा रहा था। किसके दबाव में ऐसा किया गया यह जांच का विषय है। 

पप्पू वादी समर्थक काशिफ इकबाल ने कहा कि केंद्र सरकार अब राहुल गांधी जी से बुरी तरह डर गई है क्योंकि अब वह देश के छोटे से छोटे मुद्दे को सुनते हैं और उसकी आवाज संसद में उठाते हैं यह पूरी तरह साजिश की गई के राहुल गाँधी के दरभंगा के कार्यक्रम को डिस्टर्ब किया जाये।

वहीं दूसरी ओर चंद्रकांत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के दबाव में जिला प्रशासन इतनी दब्बू बन गई कि मजबूरन नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी, हमारे पप्पू वादीनेता पूर्व पार्षद डॉ० मुन्ना खान, कांग्रेस एमएलसी मदन मोहन झा जी,कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवनंदन पासवान जी, एवं कांग्रेस के अन्य 15-16 नेताओं पर केस दर्ज किया गया। जिसके विरोध में केंद्र सरकार के गृह मंत्री एवं बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन कर डबल इंजन की सरकार को ये संदेश देना चाहते हैं कि हम पप्पू वादी लोग कांग्रेस से जुड़ गए हैं। ना कांग्रेस के लोग डरने वाले हैं ना पप्पू वादी।

NSIT
Nsmch

कांग्रेस को मजबूत करने में लगे हैं पप्पू यादव

 जितना भी डंडा मारो गोली चला लो जेल में डाल दो मगर पप्पू और राहुल समर्थक कभी भी दब्बे-कुचले ईबीसी,ओबीसी,एससी,एसटी एवं अकलियतों की आवाज को दबाने नहीं देंगे,पप्पू वादी छात्र नेता कुणाल पांडे ने अपने बयान में कहा कि डॉ० मुन्ना खान को जब से हमारे आदरणीय नेता पप्पू यादव जी के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया है, तब से वह कांग्रेस को मजबूत करने में लगे हुए हैं। 

उन्हीं के कारण अंबेडकर छात्रावास में जननायक राहुल गांधी जी का छात्र संवाद कार्यक्रम सफल हो पाया। डॉ. मुन्ना खान अपने समर्थक के साथ अंबेडकर छात्रावास में डटे रहे प्रशासन से लड़ने मरने को तैयार हो गए जिससे कांग्रेस नेता जमाल हसन उपमहापौर नाजिया हसन एवं वहां पर मौजूद कांग्रेसियों को बल एवं हिम्मत मिला सब मिलकर जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी करने लगे जिस करण प्रशासन ने माहौल भांपते हुई अपने कदम पीछे हटाऐ, नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी शेर दिल इंसान की तरह पप्पू वादी डॉ. मुन्ना खान डरने वाले नहीं है वह केंद्र सरकार कि गलत नीतियों के खिलाफ जेल जाने को भी तैयार है। 

वहीं साई कुमार निरुपम ने कहा कि अगर आदरणीय नेता सांसद पप्पू यादव जी को कांग्रेस में जिम्मेदारी देती है पप्पू वादी समर्थक घर घर जाकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी वंचितों और गरीबों गरीबों की आवाज उठाएंगे और सड़क पर हम कांग्रेसी लड़ेंगे आदरणीय राहुल गांधी जी ने मिथिलांचल की धरती से पूरे देश को एक संदेश दे दिया है की वो ना डरेंगे ना झुकेंगे सबका हक दिला कर रहेंगे,इस अवसर पर, डॉ० वारिस,मिन्नतुल्लाह अंसारी,हुसैन खान खान, नौशाद अहमद, मो अरमान,दस्तगीर अंसारी, शोभित राम,विवेक कुमार, प्रभात रंजन, सत्यम शिवम, तौफीक खान, मो. कौसर, मक्की शेख, इतिहास, रियाज, तौसीफ, मो. दिलशाद, कादिर खान इत्यादि दर्जनों पप्पू वादी समर्थक एफ आई आर के विरोध में मौजूद थे मौजूद थे।

रिपोर्ट - वरुण ठाकुर