LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

हाई प्रोफाइल चोरी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री समेत भाजपा के दो बड़े नेताओं के घर का दिनदहाड़े ताला टूटा, 10 लाख की चोरी से इलाके में सनसनी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रकाश और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान के घर में बड़ी चोरी हुई है। परिवार भांजे की शादी में गया था, तभी चोरों ने ताला तोड़कर 10 लाख रुपये के गहने उड़ा लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

हाई प्रोफाइल चोरी,  पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री समेत भाजपा क

Patna - बिहार के दरभंगा में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वीवीआईपी (VVIP) आवास भी सुरक्षित नहीं हैं। बुधवार को एक हाई-प्रोफाइल मामले में चोरों ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रकाश और पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय पासवान के घर को निशाना बनाया। चोर घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के गहने चोरी कर फरार हो गए।

भांजे की शादी में गया था पूरा परिवार 

जानकारी के अनुसार, यह घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित आवास की है। इसी घर में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान, भाजपा प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रकाश और दरभंगा नगर निगम के पूर्व मेयर अजय पासवान रहते हैं। घटना के समय घर पूरी तरह खाली था क्योंकि पूरा परिवार एक भांजे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गया हुआ था। सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

काम वाली बाई ने दी सूचना 

चोरी की जानकारी बुधवार दोपहर को मिली। जब घर में रोजाना काम करने वाली महिला पहुंची, तो उसने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर का नजारा देख वह दंग रह गई और उसने तुरंत इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। खबर मिलते ही शादी की खुशियों के बीच परिवार में हड़कंप मच गया और वे तत्काल दरभंगा लौट आए।

पुलिस महकमे में हड़कंप, जांच शुरू 

एक साथ तीन बड़े राजनीतिक दिग्गजों के घर चोरी की खबर मिलते ही दरभंगा पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और डॉग स्क्वायड या तकनीकी सर्विलांस की मदद से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।