LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Holi :जुम्मे दो घंटे होली के आयोजन को बंद करने के दरभंगा मेयर अंजुम आरा के बयान पर भड़के सांसद गोपाल जी ठाकुर , कहा-जिला प्रशासन करे कार्रवाई

Holi :जुमे के नमाज और होली मनाने वाली बयान पर बवाल मचा हुआ है। दरभंगा मेयर अंजुम आरा के बयान पर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने पलटवार किया है।

Gopal ji Thakur
मेयर अंजुम आरा के बयान पर भड़के सांसद गोपाल जी ठाकुर - फोटो : Reporter

Holi :जुमे के नमाज और होली मनाने वाली बयान पर बवाल मचा हुआ है।  दरभंगा मेयर  अंजुम आरा के बयान पर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने पलटवार किया है। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि  मिथिला की धरती शांति प्रिय लोगों कि धरती है। उन्होंने जिला प्रशासन को इस मामले में संज्ञान लेकर विधि  सम्मत कार्रवाई की मांग की है।

बता दें रभंगा जिला प्रशासन ने होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण एक शांति बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में दरभंगा नगर निगम की मेयर अंजुम आरा ने प्रशासन से कहा कि 12:30 बजे से 2:00 बजे तक होली के उत्सव को रोका जाए। उन्होंने कहा कि होली का उत्सव कुछ समय के लिए आगे-पीछे किया जा सकता है, लेकिन जुमे की नमाज का समय नहीं बदला जा सकता।

Diarch GO

दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने एक बयान में कहा है कि होली के अवसर पर जुमे की नमाज के लिए साढ़े बारह बजे से दो बजे तक होली के आयोजनों को स्थगित किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुमे की नमाज का समय आगे नहीं बढ़ाया जा सकता, इसलिए होली के दौरान दो घंटे का विराम आवश्यक है।

मेयर ने यह भी अनुरोध किया कि होली खेलने वाले लोग मस्जिदों और नमाज अदा करने के स्थलों से दो घंटे की दूरी बनाए रखें। उन्होंने बताया कि होली और रमजान पहले भी कई बार एक साथ आए हैं और जिले में शांति से मनाए गए हैं।

NSIT
Nsmch

दरभंगा जिला प्रशासन ने होली और जुमे की नमाज से पूर्व शांति समिति की बैठक आयोजित की, जिसमें मेयर अंजुम आरा भी उपस्थित थीं। बैठक के बाद, मेयर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चूंकि होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रहे हैं, इसलिए उन्होंने हिंदू समुदाय से निवेदन किया कि वे साढ़े बारह से दो बजे तक होली के आयोजनों को रोकें।

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर