LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Bihar News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की माता के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Bihar News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता के श्राद्ध कर्म में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए. जहाँ उन्होने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की......पढ़िए आगे

Bihar News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की माता के श्रद्धांजलि सभा
राजपाल ने दी श्रद्धांजली - फोटो : SOCIAL MEDIA

Darbhanga : बिहार के राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता दिवंगत राधा देवी सरावगी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। उन्होंने दिवंगत राधा देवी सरावगी को नमन करते हुए इस क्षति को परिवार के लिए 'अपूरणीय' बताया। राज्यपाल ने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल प्रदान किया। राधा देवी सरावगी के निधन के बाद दरभंगा स्थित संजय सरावगी के आवास पर शोक व्यक्त करने वाले गणमान्य व्यक्तियों का तांता लगा हुआ है। एनडीए के वरिष्ठ नेताओं से लेकर राज्य के प्रशासनिक मुखिया तक, सभी इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाने पहुँच रहे हैं।

एनडीए के दिग्गजों ने दी पुष्पांजलि

शोक संतप्त परिवार से मिलने और दिवंगत आत्मा को नमन करने के लिए एनडीए के कई कद्दावर नेता दरभंगा पहुँचे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी शामिल थे। नेताओं ने पुष्प चक्र अर्पित कर राधा देवी सरावगी के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं।

Diarch GO

उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों की उपस्थिति

बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने भी पहुँचकर परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई। उनके साथ मंत्री दिलीप जायसवाल और सांसद संजय जायसवाल सहित भाजपा के कई अन्य विधायक और सांसद भी मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के साथ समय बिताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

ईश्वर से शक्ति और शांति की प्रार्थना

श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरे वातावरण में शोक की लहर देखी गई। उपस्थित नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही, सभी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उनके परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की मंगलकामना की।

NSIT
Nsmch

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट