LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar news - मनरेगा अधिकारी की विदाई समारोह में खूब छलका गए जाम, थाना देखकर फट गया नशा

Bihar news - मनरेगा अधिकारी के विदाई समारोह पर साथी कर्मियों ने जमकर जाम छलकाए, लेकिन जब उनका नशा टूटा तो उन्होंने खुुद को थाने में पाया

Bihar news - मनरेगा अधिकारी की विदाई समारोह में खूब छलका गए
शराब पार्टी पड़ा महंगा।- फोटो : न्यूज4नेशन

Darbhanga  - बिहार में एक सरकारी अधिकारी की विदाई उनके साथियों के लिए मुसीबत बन गई। दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड में मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी संजीव कुमार के विदाई समारोह के दौरान, मनरेगा कार्यालय में ही शराब पार्टी चल रही थी। पुलिस ने अचानक छापा मारकर शराब पीते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक मनरेगा कर्मी भी शामिल है।

पुलिस ने की छापेमारी

यह घटना मंगलवार शाम की है, जब मनरेगा पीओ संजीव कुमार के तबादले के उपलक्ष्य में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। किसी ने इसकी सूचना कुशेश्वरस्थान पुलिस थाने को दे दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अंकित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मनरेगा कार्यालय के एक कमरे से चार लोगों को दबोच लिया।

मौके से मिली शराब और मटन

पुलिस ने कमरे से कासिमपुर के विजय कुमार यादव, अदलपुर के राहुल कुमार पासवान, परमानंदपुर के रामनरेश यादव और मनरेगा कर्मी सवेरा कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, कुछ लोग मौके से भागने में कामयाब रहे, जिनकी पहचान की जा रही है। मौके से शराब की बोतलें और मटन भी बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मनरेगा कार्यालय से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

NSIT
Nsmch

 गिरफ्तार लोगों में एक मनरेगा कर्मी शामिल है। उनसे पूछताछ की जा रही है और मौके से फरार हुए लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। यह घटना दिखाती है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद कैसे कुछ लोग कानून का उल्लंघन कर रहे हैं।